{"_id":"37-209857","slug":"Hardoi-209857-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय की आस में फिर धरने पर बैठा परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय की आस में फिर धरने पर बैठा परिवार
Hardoi
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पंद्रह साल के बालक की हत्या करके लाश गायब किए जाने के मामले में अब तक न्याय न मिलने से व्यथित परिवार ने मंगलवार को फिर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायतीपत्र देकर विवेचना किसी उच्च अधिकारी से कराए जाने की मांग की।
कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठे कछौना के ग्राम बहदिल के मंगा ने बताया कि गांव के ही गुड्डू ने उसके पोते रामजीवन की हत्या कर शव भी गायब कर दिय। इसका मुकदमा थाना बेनीगंज में दर्ज है। गुड्डू 24 नवंबर से जिला कारागार में बंद है। बेनीगंज पुलिस ने गुड्डू का चालान आईपीसी की धारा 306 एवं 201 में किया है। उसने आरोप लगाया कि मुकदमे के विवेचक सही जांच नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विवेचक अभियुक्त गुड्डू को रिमांड पर लेकर पूछताछ नहीं करना चाहते हैं और न अभियुक्त के मोबाइल से हत्या के राज खोलने का कोई प्रयास कर रहे हैं।
इसको लेकर वह पिछले हफ्ते ही पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई न होने के बाद एक बार फिर धरने पर बैठने को मजबूर हुए हैं। इस दौरान पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोविंद अग्रवाल को शिकायतीपत्र देकर मुकदमे की विवेचना किसी उच्च अधिकारी से कराए जाने की मांग की।