{"_id":"37-209856","slug":"Hardoi-209856-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की रंजिश में वृद्ध को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान की रंजिश में वृद्ध को मारी गोली
Hardoi
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां (हरदोई)। दुकान की रंजिश को लेकर दबंगों ने वृद्ध को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। परिजनों ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबटमऊ के मजरा साधौपुरवा निवासी सतीश पुत्र सुंदरलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके चाचा की काफी समय पहले मौत हो गई थी। वह अपने चाचा की परचून की दुकान की देखरेख करता है। आरोप है कि सोमवार को जब वह जरेरा चौराहे से दुकान बंद करके घर आए तो शाम करीब 8 बजे उसके दरवाजे पर परिवार के ही मुंशीलाल, रामसिंह पुत्रगण जगनू, रामचरन पुत्र चौधी, राहुल पुत्र मुंशीलाल लाठी-डंडों से लैस होकर आए। ये लोग उसके पिता सुंदरलाल (60) के साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उसको लाठी-डंडों से पीटने लगे।
इसी बीच मुंशीलाल ने तमंचे से सुंदरलाल को गोली मार दी। गोली उनकी दाहिनी जांघ में लगी। गोली की आवाज पर मोहल्ले में भगदड़ मच गई। इसी बीच हमलावरों ने कई फायर किए। मोहल्ले के ही जगन्नाथ, विशनू आदि लोग दौड़कर मौके पर आए तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फायरिंग के मसले पर बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही भी
मल्लावां। घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है। मालूम हो कि जिस दुकान को लेकर विवाद है वह बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर जरेरा गांव किनारे स्थित है। तीन दिन पहले इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इसकी लिखित शिकायत कोतवाली पु़लिस से की गई थी, लेकिन पु़लिस के कोई कार्रवाई न करने से दबंगों का दुस्साहस बढ़ गया और उन्होंने गोलीकांड कर दिया।