फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अब आबादी में ही चलाए जाएंगे आंगनबाड़ी केंद्र

अब आबादी में ही चलाए जाएंगे आंगनबाड़ी केंद्र

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में आबादी के बाहर संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की अब रिमैपिंग की जाएगी। आबादी के बाहर होने से बच्चों के न पहुंच पाने के कारण बाल विकास निदेशालय ने ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची मांगी है और उन केंद्रों को आबादी के बीच संचालित करने के लिए दूसरे स्थान की तलाश करने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी सीडीपीओ को केंद्रों की रिमैपिंग कर उन्हें रिलोकेट करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाल विकास विभाग से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की निष्क्रियता को लेकर आ रहीं शिकायतों पर अब शासन भी गंभीर हो गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन जिले में कई ऐसे केंद्र हैं जहां बच्चे काफी कम पहुंच पाते हैं। इसका कारण उन केंद्रों का आबादी से बहुत दूर होना बताया जाता है। ऐसे ही केंद्रों को अब आबादी के बीच में संचालित कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने गाइड लाइन भी जारी कर दी है। निदेशालय से आए निर्देश के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को केंद्रों की रिमैपिंग कराने के आदेश दे दिए। कहा जा रहा है कि इनमें आबादी से दूर तथा अनुपयुक्त केंद्रों को बंद कर उनके स्थान पर सर्वाधिक आवश्यकता वाले स्थानों पर केंद्र संचालित किए जाएंगे। इसके लिए केंद्रों के स्थान का चयन कर सूची 20 दिसंबर तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनको रिलोकेट कर नए स्थान पर संचालित कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed