{"_id":"37-209854","slug":"Hardoi-209854-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड योजना पहले दिन ही धड़ाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड योजना पहले दिन ही धड़ाम
Hardoi
Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सभी लोगों के आधार कार्ड बनाए जाने की भारत सरकार की मंशा को फलीभूत करने के लिए प्रशासन की कवायद पहले दिन ही औंधे मुंह नजर आई। शहर में आधार कार्ड के लिए बनाई गई कैंप योजना पर उदासीनता एवं लापरवाही हावी रही। आलम यह था कि खबर पाकर लोग तो कैंप स्थलों पर पहुंच गए मगर आधार कार्ड बनाने के लिए लगाई गई टीमें दोपहर 12 बजे तक नदारद रहीं। इससे सर्द मौसम में कंपकंपा रहे लोगों में इस अव्यवस्था को लेकर खासा गुस्सा रहा।
प्रशासन के निर्देशों के मुताबिक मंगलवार को शहर के अग्रवाल धर्मशाला, रफी अहमद किदवई कालेज तथा बाबू छेदा लाल बारातघर बैटगंज में आधार कार्ड बनाने का काम प्रात: 10 बजे से शुरू होना था, मगर इन स्थानों पर दोपहर 12 बजे तक टीमें नहीं पहुंचीं। इससे लोगों में काफी नाराजगी रही। तमाम लोग इंतजार करने के बाद वापस लौट गए। हालात को बयां करती रिपोर्ट--
आधार कार्ड बनवाने के लिए लोग बड़ी संख्या में अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे थे। रेलवेगंज के भधारी प्रसाद, सूरज प्रकाश, शिव गोंविद, इकलाख, ओम प्रकाश, अजीत आदि ने बताया कि लंबी लाइन में न लगना पडे़, इसके लिए सुबह 9 बजे ही आ गए थे। उनसे पहले भी तमाम लोग यहां मौजूद थे। 12 बज रहा है और अभी तक आधार कार्ड बनाने वाली टीम नहीं आई है। तमाम लोग इंतजार करने के बाद चले भी गए हैं।
विज्ञापन
रफी अहमद कालेज के पास तमाम लोग आधार कार्ड बनवाने के लिए खड़े थे। कुछ आ रहे थे तो कुछ टीम न होने की जानकारी पर लौट रहे थे। बताया गया कि यहां भी लोगों का आना जाना प्रात: 9 बजे शुरू हो गया था, मगर आधार कार्ड बनने शुरू नहीं हुए थे। यहां लोगों की सहायता के लिए सुबह से मौजूद सभासद अच्छन भी टीम न आने से आहत दिखे ।
यहां भी आधार कार्ड बनाने वाली टीम नहीं पहुंची थी। तमाम लोग कार्ड बनने काम शुरू होते न देख वापस लौट रहे थे। आधार कार्ड बनवाने आए महेन्द्र, अजय आदि ने बताया कि ऐसी लापरवाही हो रही है कि मानो लोग दिन भर के लिए खाली हैं और वे यहां तब तक इंतजार करते रहेंगे, जब तक कार्ड बनाने वाली टीम न आ जाए ।
हाथों/पैरों से विकलंाग हैं, असहाय, वृद्ध के आधार कार्ड बनाए जाने को लेकर कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी। इन लोगों के कार्ड किस तरह बनेंगे, यह पूछने पर आधार कार्ड योजना प्रभारी मधु शुक्ला ने बताया कि वे उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद ही कुछ कह सकेंगी। रही बात कैंपों में टीम के न पहुंचने की तो इस ओर जानकारी की जाएगी कि किस कैंप में किस समय टीमें पहुंचीं और पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा।