{"_id":"37-198312","slug":"Hardoi-198312-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई से व्यापारी भड़क उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई से व्यापारी भड़क उठे
Hardoi
Updated Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। डाउन लोडिंग व डीटीएच बेंचने वाले व्यापारियों को मनोरंजन कर अधिकारी द्वारा आरसी जारी करने पर व्यापारियों ने विरोध जताया है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन दिया और आरसी को वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रानिक व्यापारियों पर मनोरंजन कर अफसरों द्वारा गलत ढंग से आरसी जारी करने का विरोध जताया। जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित के निर्देशन में कलक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि विभाग द्वारा डाउन लोडिंग करने तथा डीटीएच बेचने पर बिक्री टैक्स लगाया जा रहा, जबकि ब्रिकी पर कोई टैक्स नहीं होता है। उन्होंने आरसी वापस लेने को कहा। युवा जिलाध्यक्ष विभू गुप्ता ने कहा कि विभाग ने शहर के उन इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रानिक्स व्यापारियों को आरसी जारी की है, जो न तो डाउन लोडिंग करते हैं और न ही डीटीएच बेचते हैं।
जिला महामंत्री अजय टंडन ने कहा कि व्यापारियों को वह दंड क्यों दिया जा रहा, जिसका अपराध उन्हाेंने किया ही नहीं है। जिला कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह व नगर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को दी गई आरसी तीन दिन में वापस ली जाए, अन्यथा संघ आंदोलन करेगा। व्यापारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह को सौंपा है। इस मौके पर अवनीश त्रिवेदी, आशीष प्रजापति, छोटे लाल, अनिल सिंह, अभिषेक शर्मा, शिवकुमार अवस्थी, अनुराग, अनूप गुप्ता, रजनीश गुप्ता, राजन द्विवेदी आदि मौजूद थे।