फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   10 दिन में गठित होगी जिला कमेटी

10 दिन में गठित होगी जिला कमेटी

Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि दस दिनों के भीतर सपा की जिला कमेटी का गठन हो जाएगा और उसके बाद फ्रंटल संगठनों की कमेटियों का गठन हो जाएगा।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा उपचुनावों में सपा को मिली जीत जनता के विश्वास की जीत है। कहा कि जनता ने सांप्रदायिकता को नकार कर सद्भाव को जिताने का काम किया है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों को अपनाते हुए जनता ने प्रदेश की सपा सरकार की लोकप्रियता पर अपनी मोहर लगाने का काम किया। इससे पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं एवं पार्टी समर्थकों में जोश की लहर दौड़ रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और सरकार की मंशा है कि जनता की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता पर हो। जनता की समस्याओं के प्रति उदासीनता करने वाले अफ सरों की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आम लोगों से सीधा संवाद रखें एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने का कार्य करें। इस मौके पर जिला महासचिव अजय सिंह पाल, वरिष्ठ नेता प्रहृलाद मिश्रा, अमित बाजपेयी और वीरपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed