{"_id":"37-198204","slug":"Hardoi-198204-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
Hardoi
Updated Thu, 18 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के गांव पुरवांवा में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
उन्नाव जिले के थाना बंागरमऊ के तहत गांव कबीरपुर खम्भौली निवासी इंद्रपाल की पुत्री रिंकी(25) की शादी तीन साल पहले मल्लावां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव पुरवांवा निवासी शिवनी के पुत्र प्रमोद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में दिये गये दान दहेज से ससुरालीजन खुश नहीं थे और रिंकी के परिजनों से अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मंाग कर रहे थे। बुधवार को रिंकी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मंाग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जबकि सूत्रों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने जहरीला पदार्र्थ खाकर जान दी है। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह यादव ने बताया कि पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की तहरीर दी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।