{"_id":"37-198203","slug":"Hardoi-198203-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला जिंदा मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता महिला जिंदा मिली
Hardoi
Updated Thu, 18 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां(हरदोई)। ससुराल में तीन बच्चोें को छोड़कर लापता हुई महिला के मामले में दहेज हत्या का आरोप झेल रहे ससुरालीजनों को उस समय बड़ी राहत मिली जब कोतवाली पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने उसके परिजनों के सामने पति मानसिंह को सुुपुर्द कर दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक लुधियाना में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। उसकी पत्नी तीन बच्चों के साथ गांव में ही रहती थी। आरोप है कि 8 अगस्त को उसकी पत्नी बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हो गई। इसकी सूचना उसके पति को फोन पर दी गई जिस पर वह भी लुधियाना से घर लौट आया। काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर उसने कोतवाली में सूचना दर्ज कराई। इधर 9 सितंबर को अरवल थाना क्षेत्र के गांव श्रीमऊ के पास मक्के के खेत में एक युवती का शव बरामद हुआ। इसकी जानकारी मिलने पर महिला की मां और भाई मौके पर गये। उन्होंने शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में करते हुए उसके पति समेत ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। मामले में कोतवाल आरपी सिंह यादव ने छानबीन शुरू की। जिसमें महिला के लुधियाना में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने जैसे-तैसे महिला को वापस बुलवाया और मायके व ससुराली पक्ष के लोगों को बुलवाकर पति की सुपुर्दगी में दे दिया।