{"_id":"37-198199","slug":"Hardoi-198199-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिनाख्त न होने से विवेचना अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिनाख्त न होने से विवेचना अटकी
Hardoi
Updated Thu, 18 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। कस्बे में अज्ञात युवती की हत्या के मामले में 20 दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इससे विवेचना अटकी पड़ी है। युवती को गोली मारकर कस्बा स्थित कन्नौज बाईपास पर फेंका गया था।
घटना 27 अगस्त की रात को घटित हुई थी। इसमें एक नवयुवती का शव पुलिस ने कन्नौज बाईपास पर करीब 10 बजे रात में बरामद किया था। युवती की उम्र करीब 25 वर्ष के आसपास थी। वह पीले रंग की साड़ी पहने हुए थी। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस हत्या कांड का मुकदमा कोबरा डयूटी पर तैनात एक सिपाही की ओर से दर्ज कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन के बाद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवती को सटाकर गोली मारी गयी, जिससे उसकी मौत हुई। मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक श्यामबहादुर सिंह का कहना है कि पुलिस अपने स्तर से प्रयास कर रही है।
इंसेट-----------------------