फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   युवक की गोली मार कर हत्या

युवक की गोली मार कर हत्या

Sat, 01 Mar 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sat, 01 Mar 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद (हरदोई)। क्षेत्र के ग्राम वारिपुर में शुक्रवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी मृतक का साथी हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर सीओ समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, पर वह पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव वारिपुर निवासी रामपाल सिंह का बेटा सुनील (30) की दोस्ती पचदेवरा थाना क्षेत्र के गांव हथौड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर जयवीर सिंह उर्फ कल्लू से थी। कुछ दिन पहले कल्लू अपने दोस्त जितेंद्र फौजी निवासी गांव हैबतपुर के साथ सुनील की बहन की ससुराल गए और वहां से कुछ रुपये उधार के रूप में ले आए। इसकी जानकारी होने पर सुनील की कल्लू से जमकर कहासुनी और गाली गलौज भी हुआ। इसी बीच शुक्रवार की शाम को एक बार फिर दोनों का आमना सामना हो गया। तब गाली गलौज करते हुए कल्लू ने अपने साथी की लाइसेंसी बंदूक से सुनील को गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज पर जब गांव के लोग दौड़े तो यह लोग हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ एलडी भारती, कोतवाल आरपी सिंह यादव समेत आस पास के थानोें का फोर्स बुला लिया गया, पर नतीजा सिफर रहा। कोतवाल ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed