फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पीआरडी जवान भड़के

पीआरडी जवान भड़के

Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sun, 16 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। प्रांतीय रक्षक दल महासंघ के पदाधिकारियों व जवानों ने अधिकारों को लेकर आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है। कलक्ट्रेट में शनिवार को नारेबाजी कर न सिर्फ जवानों ने धरना दिया, बल्कि साफ तौर पर चेतावनी दी कि ड्यूटी तो लेंगे, पर इसको लेकर शोषण कतई नहीं सहेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में धरने को संबोधित करते हुए महासंघ जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि अब समय आ गया है कि जब जवानों को आरपार की लड़ाई लड़नी ही होगी। जवानों को ड्यूटी देने को अब तक रोस्टर को लागू नहीं किया गया है। रोस्टर के नाम पर सिर्फ कागजी खानापूरी दिखाई जाती है। ड्यूटी लेने को लेकर क्षेत्रीय युवा कल्याण अफसरों की चिरौरी करनी होती है, जो अब नहीं की जाएगी। आम सहमति से निर्णय लिया कि यदि जनपद स्तरीय अफसरों से उन्हें न्याय न मिला तो प्रदेश मुख्यालय तक अपनी शिकायतों को पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बहुत से पीआरडी जवानों को अब तक कोड नहीं प्रदान किए गए हैं। जिनको शीघ्र प्रदान किया जाए। इस दौरान जवानों ने जमकर नारेबाजी की और डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शिव शंकर गुप्ता को सौंपकर उनकी मांगों पर कार्रवाई कराने की मांग की। ज्ञापन में ड्यूटी देने में पूरी तरह से पारदर्शिता बरतने, ड्यूटी बढ़ाने एवं शोषण बंद कराने की मांग की गई। इस मौके पर कई पीआरडी जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed