फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   धूमधाम से मनाई रविदास जयंती

धूमधाम से मनाई रविदास जयंती

Sat, 15 Feb 2014 05:44 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sat, 15 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
हरदोई/बावन। गुरु रविदास स्मारक समिति के तत्वावधान में संत रविदास का 637 वां जन्मोत्सव रविदास मंदिर में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जन्मोत्सव के दौरान बच्चों ने नृत्य, गायन, मेहंदी व अल्पना प्रतियोगिता के से अपनी प्रतिभा उकेरी। उधर, बावन स्थित अंबेडकर पार्क में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को संत गुरु रविदास की मूर्ति पर माल्यार्पण सुबह आठ बजे जनता जूनियर हाईस्कूल के प्रबंधक संदीप कुमार एवं गुरु रविदास स्मारक समिति की अध्यक्ष उर्मिला वर्मा द्वारा किया गया। सत्यवीर प्रकाश आर्य द्वारा हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसके बाद हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा संत रविदास की मूर्ति का माल्यार्पण करने के साथ हुई। उन्होंने संत रविदास जन्मोत्सव की परंपरा को कायम रखने को संदीप कुमार, नवनीत कुमार व समिति को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अशोक शुक्ला ने गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनकी अच्छाइयों को अपनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष उर्मिला वर्मा ने कहा कि मंदिर का निर्माण उनके ससुर पूर्व सांसद बाबू किंदर लाल द्वारा कराया गया। उन्होंने रविदास जन्मोत्सव मनाने की जो नींव जिले में रखी उसे हम सभी को मिलकर एक भव्य इमारत का रूप देना है। प्रधानाध्यापक सुनीता देवी ने कहा कि संत गुरु रविदास को संतों में शिरोमणि मानते हैं। हम सभी को उनके आदर्शों को जीवन में उतरना चाहिए। प्रबंधक संदीप कुमार ने कहा कि संतों को जाति-धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। संतों और महापुरुषों की अच्छाइयों को हमें जीवन का आदर्श बनाना चाहिए। इसके बाद अल्पना, मेहंदी, नृत्य, गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका में आशुतोष श्रीवास्तव मौजूद थे। अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर नवनीत कुमार, ठकुरीलाल, राम प्रकाश चौधरी आदि मौजूद थेे। उधर, नगर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कांशीराम कालोनी में सुशील के आवास पर जयंती मनाई गई। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सलिल दीक्षित ने कहा कि समाज के लोगों को संत रविदास द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर कमजोर, असहाय तथा निर्बल वर्ग के लोगों की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर आशीष सिंह, अतुल गुप्ता, अंबुल कुमार, मित्रपाल राजपूत, हरिशंकर, संदीप कुमार, श्यामलाल, रजनीश आदि मौजूद थे।

उधर, बावन स्थित अंबेडकर पार्क में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मुनेश्वर प्रसाद ने संत रविदास के जीवन को आदर्श मानकर अनुसरण करने पर जोर दिया। इस मौके पर अन्वेषण संगठन के प्रदेश प्रचार मंत्री रामनिवास गौतम, शिवचरन, रामस्वरूप कठेरिया, लल्ला शर्मा, श्रीराम, बाबूराम, राजाराम, रामचंद्र आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed