{"_id":"37-156452","slug":"Hardoi-156452-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी के आरोपी पर रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी के आरोपी पर रिपोर्ट
Hardoi
Updated Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में छात्र के साथ ठगी करने वाले युवक के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, पर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस इस मामले में जांच करने में जुटी हुई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के महोलिया शिवपार चक निवासी राम प्रताप वर्मा का पुत्र गौतम वर्मा गंगा देवी इंटर कालेज में कक्षा आठ का छात्र है। बुधवार को स्कूल में अवकाश के बाद वह घर जा रहा था। जिंदपीर चौराहे पर दो युवक उससे मिले और उसे रोक लिया। उन लोगों ने पहले उसके घर की माली स्थित के विषय में जानकारी की। इसके बाद उससे कहा कि वह लोगों जादू के मंत्र से उसके पिता को मार देंगे, इसलिए वह घर में जाकर जो भी पैसा व जेवर व ले आए। उन ठगों के बहकावे में आकर छात्र गौतम अपने घर गया और घर में पीपे में रखे एक लाख 40 हजार रुपये, मां का मंगलसूत्र आदि जेवर उठाकर उन्हेें दे दिया।
इसी बीच एकांत में उस बच्चे के साथ बातचीत करते देख कुछ लोगों को शक हुआ तो उन लोगों से पूछताछ की तो बच्चे ने उन लोगों को जानकारी दी। इस पर एक ठग मौके से फरार हो गया। दूसरे को पकड़ कर उन लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम सहवेश पुत्र जमीर निवासी किरन पुर जनपद बिजनौर बताया है। पुलिस ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल वीके मिश्र ने बताया कि मामला संदिग्ध लगा रहा है। इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद सहीं स्थित सामने आ सकेगी।