फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   देसी झालरों को महंगाई का करंट

देसी झालरों को महंगाई का करंट

Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 25 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। रोशनी के त्योहार दीपावली को लेकर बाजार सजने लगे हैं। बिजली की दुकानों पर रंग बिरंगे बल्बों की झालरें उपलब्ध हैं। हालांकि, महंगाई से देसी झालरें गायब सी हैं। सबकी पहुंच में होने से चाइना की झालरों की धूम है। इनकी कीमतें पिछले वर्ष की अपेक्षा ज्यादा बढ़ी तो नहीं, पर अलग-अलग दाम में मुहैया हैं।
विज्ञापन

दीपावली का त्योहार चंद दिनों बाद ही है। ऐसे में भला घरों की प्रकाश करने की व्यवस्था को लेकर तैयारियां क्यों न हो। इसके लिए इलेक्ट्रानिक बाजार सजकर तैयार है। दुकानदार ग्राहकों के लिए पलक पांवड़े बिछाए हैं और झालरों का लाइव प्रदर्शन कर रहे हैं। यह अलग बात है कि अब देसी बल्ब वाली झालरों का जमाना चला गया और एलईडी वाली चाइना मेड झालरें बाजार में छा गई हैं। शहर में प्रमुख रूप से लखनऊ, दिल्ली तथा कानपुर से झालरें मंगाई जाती हैं। बाजार से जुडे़ सूत्रों के अनुसार झालरों का बाजार सबसे ज्यादा उछाल दीपावली के त्योहार पर मारता है, अभी बाजार में बहुत हलचल नहीं है, पर धनतेरस तक पूरी तरह बाजार गुलजार होने के आसार हैं।
विज्ञापन

इस बाबत दुकानदार इमरान, दीपक मिश्रा, रीटू आदि कहते हैं कि अब बाजार में पूरी तरह से चाइनीज झालरें छा गई है। जिनकी बिक्री का काम शुरू हो गया है। औसतन दीवाली पर इन झालरों आदि की पांच लाख तक का कारोबार शहर में हो जाता है। इलेक्ट्रानिक बाजार से जुड़े सूत्रों पर यकीन करें तो पिछले पांच साल में चाइनीज झालरों का बाजार पहले के मुकाबले दोगुना है। यह कारोबार तो दीवाली में होता है। दरअसल अब बाजार में कामचलाऊ एवं आकर्षक झालरों को पसंद किया जा रहा है। इस कारण देसी झालरें बाजार से गुम हो गई हैं और चाइनीज झालरें छा गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर पांच लाख रुपये की झालरों की बिक्री होती है। पांच वर्ष पूर्व यह कारोबार करीब दो लाख के करीब था। पिछले साल के तरह इस वर्ष भी चाइना की मिर्ची झालर को पसंद किया जा रहा है। यह अन्य झालरों की अपेक्षा सस्ती होने के साथ आकर्षक भी है। बाजार में मिर्ची झालर तीन से चार मीटर लंबी 20 से 25 रुपये तक में मिल रही हैं, जबकि जेल झालर की कीमत 25 से 150 रुपये तक है। लंबाई के हिसाब से झालरों की कीमतें रखी गई हैं। इसी तरह से राइस तथा एलईडी एवं नेट झालरों के दाम भी 50 से 150 रुपये तक लंबाई के हिसाब से हैं। दीवाली पर प्रकाश फैलाने के लिए पारदर्शी रंगीन पालिथीन से बने डिब्बे भी बाजार में आ गए हैं।

इनके भीतर बल्ब को लगाकर जलाने पर रंग बिरंगी रोशनी होती है। यह डिब्बे 20 से 25 रुपये के हिसाब से बाजार में बिक रहे हैं, पर इनको लेकर बाजार में अभी कोई हलचल नहीं है। शादी समारोहों में सजावट का काम करने वाले व्यवसायियों के यहां बडे़ पैमाने पर घरों एवं दुकानों को सजाने के लिए आर्डर बुक हो रहे हैं। कमोवेश अभी तक लगभग सभी दुकानों पर आर्डर बुक हो चुके हैं, जिसमें लोगों की पसंद के हिसाब से झालरों एवं इलेक्ट्रानिक चरखों, राउंडरों के माध्यम से घरों व प्रतिष्ठानों को सजाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed