फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   महिलाओं को पीटा, घ्रर में आग लगाई

महिलाओं को पीटा, घ्रर में आग लगाई

Tue, 12 Feb 2013 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 12 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पिहानी/गौसगंज (हरदोई)। पसतौर गांव में दलित परिवार पर दबंगों ने कहर बरपाया। घर में महिलाओं को रात में घेरकर मारने-पीटने के साथ ही छप्पर में आग लगा दी, जिससे गृहस्थी का काफी सामान जलकर राख हो गया। उधर, क छौना क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी के शवदाह स्थल पर भी दबंगों ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

पसतौर निवासी दलित विधवा रजनी का आरोप है कि उसका खेत गांव के दबंग ने जालसाजी से बैनामा करा लिया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो चुकी है। इन दिनों पीड़िता के चारों लड़के इसी रंजिश के चलते जेल में बंद हैं। घर में केवल महिलाएं और बच्चे थे। रविवार की रात दबंगों ने महिलाओं पर धावा बोल कहर बरपाया। रजनी ने बताया कि दबंग अपने पुत्रों के साथ बीती रात घर में घुस आए और गालियां देने लगे। जब विरोध किया तो उन्हें मारा पीटा। इससे रजनी (60), उसकी बहू भुंटू (30) पत्नी राम मिलन के अलावा रोली (16) व भोली (13) को चोटें आई हैं। रजनी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

एसओ विजय यादव ने बताया कि दोनों ओर से रंजिश चल रही है। मामले की जांच की जा रही है। उधर, कछौना क्षेत्र के गांव कासिमपुर निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्व. सिद्धनाथ द्विवेदी के पुत्र सुरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि कासिमपुर के असही मार्ग पर गाटा संख्या 12411242 और बेहंदर कलां का कुछ भाग तीन हजार वर्ग मीटर में कई सेनानियों की कब्रें व शवदाह स्थल बने है। जमीन का नाम चिन्ना क्रांतिकारी के नाम पर चिन्नी बगिया रखा गया था। गांव के दबंगों ने यह बगिया अपने खास अनुसूचित जाति के परेउरी उन्नाव निवासी एक व्यक्ति के नाम पट्टा करवा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दबंग ने यह जमीने खरीदकर कब्रें ध्वस्त करवा निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। अब दबंग बगिया को भी उजाड़ रहे है। उन्होंने मांग की कि पट्टे को निरस्त कर बगिया पर हो रहे अतिक्रमण को रुकवाया जाए। द्विवेदी ने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वह आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed