{"_id":"37-119461","slug":"Hardoi-119461-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"चयन समिति शुरू करेगी नियुक्ति प्रक्रिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चयन समिति शुरू करेगी नियुक्ति प्रक्रिया
Hardoi
Updated Tue, 12 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्राें के रिक्त पदों पर कार्यकत्रियों व सहायिकाओं की भर्ती की तीसरा चरण शुरू हो गया है। जिले के एक सैकड़ा पदों पर रिक्तियां जारी की गई। जिसके सापेक्ष चार गुना ज्यादा आवेदन जमा हुए। आवेदन फार्म जमा होने के बाद छटनी और सत्यापन कार्य कराया जा रहा था। जिसकी समय सीमा अब समाप्त हो चुकी है और अब कार्यकत्रियों का इंटरव्यू कर चयन होना है।
प्रक्रिया चयन समिति के माध्यम से पूरी होनी है। बाल विकास विभाग में रिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 105 रिक्त केंद्रों के लिए आवेदन मांगे गए। जिसमें 42 केंद्राें पर तो अनारक्षित वर्ग से आवेदन, जबकि शेष 65 आरक्षित वर्ग के केंद्रों में 22 केंद्रों पर पिछड़ी जाति के आवेदन। शहर परियोजना के अंतर्गत ऊंचाथोक में एक एससी छोड़ 40 स्थानों पर एससी के लिए पदों पर आवेदन करने की रिक्तियां जारी की गईं। आंगनबाड़ी केंद्रों पर रिक्तियां जारी कर सात दिसंबर तक फार्म जमा कराए गए। जिसमें कुल 105 पदों के सापेक्ष 423 आवेदन कार्यकत्रियों के, जबकि सहायिका पद पर 254 आवेदन जमा हुए।
फार्म जमा होने के बाद ग्राम पंचायत वार छटनी शुरू कर प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया गया। जिसके लिए भी दो माह का समय निर्धारित किया गया। सात फरवरी को अवधि खत्म हो गई और अब इंटरव्यू कर चयन व नियुक्ति की जानी है। जिसके लिए चयन समिति तैयार की जाएगी। डीएम के निर्देश पर समिति कार्यकत्रियों व सहायिकाओं का चुनाव करेगी। इस बाबत जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर समिति तैयार कर प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।