{"_id":"37-106873","slug":"Hardoi-106873-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालकों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Hardoi
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। अपने अधिकारों के लिए राजकीय वाहन चालक महासंघ उत्तर प्रदेश के जिला स्तरीय सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में आवाज उठाई। सदस्यों ने संघ की मांगों के अनुरूप वाहन चालकों को भी लिपिक संवर्ग का वेतन बैंड लागू करने तथा ग्रेड वेतन व सभी प्रकार के भत्ते की भी मांग की। सूबे के मुख्य सचिव को संबोधित प्रार्थना पत्र नगर मजिस्ट्रेट को दिया।
राजकीय वाहन चालक महासंघ के प्रांतीय निर्देशानुसार जिले की इकाई के सदस्यों ने भी ज्ञापन भी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। राजकीय वाहन चालकों ने कहा कि पूर्व की भांति उन लोगों को लिपिक संवर्ग का वेतन बैंड एवं ग्रेड वेतन दिया जाए। जबकि ग्रेड पर लगाए जा रहे प्रतिशत को समाप्त किया जाए। संघ के महामंत्री सियापाल के निर्देशन में आए वाहन चालकों ने कहा कि उन लोगों को वर्दी एलाउंस मासिक वेतन के साथ तथा 150 रुपए वर्दी धुलाई भत्ता भी प्रतिमाह दिया जाए। केंद्र के वाहन चालकों की भांति शिक्षा भत्ता, परिवहन भत्ता, चिकित्सा भत्ता, वाहन रखरखाव भत्ता देने की मांग की। वाहन चालकों के रिक्त पदों को भरने तथा निष्प्रोज्यजित वाहनों के स्थान पर नए वाहनों को क्रय करने व टैक्सी प्रथा को समाप्त करने की अपील की।
चालकों ने महासंघ की गोरखपुर इकाई के जिला मंत्री जवाहरलाल यादव के विरुद्ध लोकसभा चुनाव में लगाए गए मुकदमों को वापस लेने तथा दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को रात्रि में ठहरने के लिए यूपी निवास एवं यूपी सदन में ठहरने की व्यवस्था करने और सचिवालय, जनपद, एनेक्सी, योजन भवन व बापू भवन में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की। प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को देकर कार्रवाही की मांग की। इस मौके पर विनोद कुमार दीक्षित, महेश प्रसाद, उमेश कुमार दीक्षित, जितेंद्र नाथ दुबे, राजेश कुमार गुप्ता, धनीराम, नूर हसन, हबीबुर्रहमान और श्रवण कुमार मौजूद रहे।