फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   991 jawans sent for duty

991 जवानों को ड्यूटी के लिए किया रवाना

Sun, 06 Feb 2022 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
991 jawans sent for duty
हरदोई। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए जिले के 991 जवानों को मुजफ्फरनगर के लिए रविवार को रवाना किया गया। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी ने सुरक्षा व्यवस्था की सीख देकर रवाना किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में कर्मियों की पाठशाला में एसपी ने उन्हें उनके कर्तव्यों का बोध कराया। कहा कि ड्यूटी के दौरान इतनी निष्ठा और निष्पक्षता होनी चाहिए कि मुजफ्फरनगर वाले भी याद करें।
विज्ञापन

991 पुलिस कर्मियों की 22 टोलियां रोडवेज बसों पर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गईं। उनकी रवानगी से पहले पुलिस लाइन परिसर में एसपी ने पुलिस कर्मियों को बेहतर ड्यूटी के टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को विधानसभा के प्रथम चरण का मतदान है। मुजफ्फरनगर जिले में मतदान कराने के लिए यहां से सिपाही व दरोगाओं को 22 रोडवेज बसों के माध्यम से भेजा गया है। सुरक्षा कर्मियों की टोलियों को एसपी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
एसपी ने सभी का मनोबल बढ़ाते हुए निष्ठापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी प्रकार की समस्या के लिए सीधे बात करने को कहा। इसके साथ ही मास्क, सैनिटाइजर का वितरण कराया।

मतदान कराने एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी से अपेक्षा की गई कि सभी अपनी ड्यूटी में साफ, स्वच्छ वर्दी धारण करें, मास्क का प्रयोग शत-प्रतिशत करें व लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह, एएसपी पूर्वी अनिल सिंह, सीओ बघौली विकास जायसवाल, एल आईयू प्रभारी श्रीश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed