फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   98,000 students will appear for the board exams

Hardoi News: 98 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल

Tue, 13 Oct 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
98,000 students will appear for the board exams
- यूपी बोर्ड की परीक्षा के कार्यक्रम जारी होने के साथ ही तेज हुईं तैयारियां
विज्ञापन


- परीक्षा केंद्रों को 22 तक आ सकती है सूची

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा इस बार 98,163 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 197196 विद्यार्थी संस्थागत और 967 विद्यार्थी व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में शामिल होंगे। विगत वर्ष बोर्ड परीक्षा के 133 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जबकि विद्यार्थियों की संख्या 98,781 थी। इस बार विगत वर्ष की भांति ही परीक्षा केंद्रों के बनाए जाने की संभावना है। बोर्ड की ओर से 22 अक्तूबर तक परीक्षा केंद्र की प्रथम सूची जारी हो सकती है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध जिले में 627 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें विद्यालयों में वर्तमान में 1,95,459 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के लिए 55,363 ने पंजीकरण कराया है। इनमें 55273 संस्थागत और 90 व्यक्तिगत परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 42,800 ने पंजीकरण कराया है। जिसमें संस्थागत 41,923 और व्यक्तिगत 877 विद्यार्थी शामिल हैं। विगत वर्ष जिले में 98,781 ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें हाईस्कूल में 52944 और इंटर में 45837 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। विगत वर्ष परीक्षा के लिए 133 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। विद्यार्थियों की में विशेष अंतर न होने के कारण इस बार भी विगत वर्ष की भांति से 133 के आसपास ही परीक्षा केंद्र बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


इंसेट

एक नजर विद्यार्थियों पर

कुल विद्यालय-627

हाईस्कूल -55273

इंटरमीडिएट-419238

व्यक्तिगत परीक्षार्थी -967

कुल- 98163

वर्जन

बोर्ड का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम को देखते हुए सभी प्रधानाचार्यों को पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड की ओर जारी की जानी है। सूची जारी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अरविंद कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed