{"_id":"66182a4781d98fe9fa0b92ae","slug":"98-thousand-rupees-and-household-items-reduced-to-ashes-in-fire-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-113130-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आग से 98 हजार रुपये और गृहस्थी का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आग से 98 हजार रुपये और गृहस्थी का सामान राख
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के जमुनिहा मजरा महगवा में बुधवार रात दो घरों में आग लगने से गृहस्थी जल गई।
जमुनिहा निवासी सुंदारा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति दिल्ली में मजदूरी करता है। बुधवार रात किसी ने उसके मकान में आग लगा दी। छप्पर के साथ तीन कंबल, दो चारपाई, तीन बोरी सरसों, 40 किलो आटा, 18 हजार रुपये जल गए। कुछ मवेशी भी आग में झुलस गए।
वहीं, पड़ोस के छप्पर में रहने वाली शिवप्यारी का छप्पर भी आग की जद में आ गया। छप्पर के झोले में रखे 80 हजार रुपये जल गए। उसकी बेटी की शादी 19 अप्रैल को होनी है। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। राजस्व टीम ने भी मौके का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। आग लगने की वजह तलाशी जा रही है।