{"_id":"5f0c95528ebc3e637646f8d5","slug":"94-7-fisdi-marks-ke-saath-rashmi-tooper-hardoi-news-knp5709931102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं: 94.70 फीसदी छोत्र पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं: 94.70 फीसदी छोत्र पास
विज्ञापन
फोटो-100-लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज में परिणाम आने के बाद खुशियां मनाते बच्चे। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सीबीएसई इंटर का परीक्षा परिणाम सोमवार दोपहर घोषित हो गया। जिले में 944 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 894 उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम 94.70 फीसदी रहा। 96.8 फीसदी अंक लाकर लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज की रश्मि सिंह ने जिला टॉप किया। जबकि सेंट जेम्स स्कूल की जैनब 96.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। सेंट जेम्स के आशुतोष सिंह 96.4 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
जिले के 14 विद्यालयों में सीबीएसई से इंटरमीडिएट की पढ़ाई होती है। लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के अभिनव ओमर ने 96.2 फीसदी अंक के साथ जिले में चौथे स्थान पर रहे। सेंट जेम्स स्कूल में साइंस साइड में जैनब फातिमा ने 96.6 प्रतिशत पाकर स्कूल टॉप किया है। जबकि आशुतोष सिंह ने 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल में दूसरा स्थान पाया। इसी तरह सुनिधि जैन ने 95.5 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में कॉमर्स साइड में जसिका सिंह ने 96.2 प्रतिशत अंक पाकर अपने विद्यालय में प्रथम स्थान, 96 फीसदी अंक पाकर मान्या श्रीवास्तव ने दूसरा एवं खुशी मेहरोत्रा ने 95.2 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में 95 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। जिसमें 55 साइंस व 40 कॉमर्स के छात्र रहे। गुरु रामराय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनके स्कूल का परिणाम 99.04 प्रतिशत रहा है। 105 में से 104 बच्चे उत्तीर्ण हुए। उनके विद्यालय से शगुन सिंह ने 95.6 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय टॉप किया। देवप्रिया ने 95 प्रतिशत, शिखा यादव ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सेंट जेवियर्स की प्रधानाचार्या मौसमी चटर्जी ने बताया कि गणित वर्ग में शगुन चौहान ने 95.8, आकाश द्विवेदी ने 94.6, अजय कुमार ने 94.2, प्रवीन कुमार ने 94, चारू कुशवाहा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी तरह विज्ञान वर्ग में सूर्य प्रताप ने 94.6, अनुशिका वर्मा ने 94.2, श्रेया वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स वर्ग में रितिक वर्मा ने 88.8 प्रतिशत, आर्या गुप्ता ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
बघौली स्थित अर्चिशा स्कूल के शिवांग सिंह ने 94 प्रतिशत, अक्षत गुप्ता ने 91.6 प्रतिशत, अनन्या सिंह ने 88.80 अंक प्राप्त किए। संडीला के सैरा बानो सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अदनान अंसारी ने 94 प्रतिशत, मो. शोएब आलम ने 92.4 एवं मो. मोइनुद्दीन ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पिहानी में सेंट जेवयिर्स शाखा के प्रधानाचार्य अमिताभ विश्वास ने बताया कि लायबा खां ने 89.2 प्रतिशत, दरख्शां खान ने 88.8 एवं पुनीत तिवारी ने 78.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। लॉयन पब्लिक स्कूल संडीला का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। यहां 34 छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी पास हो गए। प्रधानाचार्य विजय त्रिवेदी ने बताया कि हुदा आफाक ने 94.4 फीसदी, खुशी गंगवार ने 93.8, भावना श्रीवास्तव ने 92, वैभवी चौरसिया ने 89 एवं स्वाती मौर्या ने 87.4 प्रतिशत अंक पाए।
विज्ञापन
न्यू हाइड्स स्कूल की निदेशक नवीजैन कपूर ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट 87 प्रतिशत रहा है। स्तुति सिंह 94.20 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय की टॉपर रहीं। प्रियांशु 92.40 फीसदी के साथ दूसरे नंबर पर रहे। सक्षम बाजपेई 91.40 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहे। प्रांजल ने 88.20 एवं अमन ने 85.50 प्रतिशत अंक पाए। महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि अभिषेक ने 91 प्रतिशत, आस्था मिश्रा ने 87.5, वान्यावर्धन सिंह 87.33, मंदीप शुक्ला ने 86.89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सेंटजेवियर्स पिहानी में सांइस ग्रुप में सौरभ राजपूत ने 93.8, स्वप्निल शुक्ला ने 93.6, नीलन शुक्ला ने 93 फीसदी अंक प्राप्त किए। कॉमर्स में रूपसी मिश्रा 92.4, आशीष कश्यप 88, रिषभ कुमार 86.4 प्रतिशत पर रहे।
अचानक आया परिणाम
हरदोई। पिछले साल भी दो मई को अचानक परिणाम घोषित हुआ था। इस बार भी 15 जुलाई को नतीजे घोषित करने की बात कही गई लेकिन सोमवार को ही परिणाम जारी कर दिया गया। दोपहर जब रिजल्ट आया तो कई विद्यालय प्रबंधकों ने परिणाम देखना शुरू कर दिया। शाम को पांच बजे तक परीक्षा परिणामों की स्थिति स्पष्ट हो पाई।
ये विद्यालय परीक्षा में रहे शामिल
सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल
सेंट जेम्स स्कूल
लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज
श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल
महर्षि विद्या मंदिर
नवोदय विद्यालय पिहानी
नालंदा शिक्षण संस्थान शाहाबाद
एसबी पब्लिक स्कूल संडीला
न्यू हाइड्स स्कूल
सेंट जेवियर्स पिहानी
सैरा बानो सीनियर सेकेंडरी संडीला
नालंदा विद्यालय शाहाबाद
अर्चिशा विद्यालय, बघौली रोड
आश्रम पद्धति चठिया धनवार, कछौना,