{"_id":"5f551bf68ebc3e446d5bb5f5","slug":"93-more-corona-patient-found-hardoi-news-knp581113648","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम सवायजपुर समेत 93 मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम सवायजपुर समेत 93 मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
शहर के आवास विकास कालोनी के सी-ब्लाक में संक्रमित के घर के बाहर की गई बैरीकेडिंग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में एसडीएम सवायजपुर समेत 93 कोरोना संक्रमित और मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित 2974 हो गए हैं। कोरोना से जनपद में 41 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 601 हैं। 2325 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से जारी हुई सूची के मुताबिक एसडीएम सवायजपुर (42) एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा प्रगतिनगर निवासी मां-बेटा कोरोना संक्रमित हैं। प्रगतिनगर निवासी किशोर (14) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शाहाबाद के मोहल्ला अल्हापुर सैदीखेल निवासी एक ही परिवार के दंपति समेत चार लोग संक्रमित हैं। सिविल लाइन्स निवासी युवक (33), चौहान थोक निवासी महिला (40), मंगलीपुरवा निवासी महिला (45) और उसका पति (47) भी संक्रमित हैं। रद्धेपुरवा निवासी एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। हरियावां चीनी मिल के चार कर्मचारी भी पॉजिटिव हैं।
शहर में सिनेमा चौराहा पर स्थित एचडीएफसी बैंक के सात कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। शहर निवासी महिला (45), बगियापुरवा निवासी युवक (35), आवास विकास कालोनी निवासी युवक (43), सरॉय थोक पश्चिमी निवासी बुजुर्ग (60), कैनाल रोड निवासी अधेड़ (46), सरॉय थोक पश्चिमी निवासी वृद्धा (70), आशा नगर निवासी महिला (40) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शहर के गंगा नगर कालोनी निवासी एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही (45), सुभाष नगर निवासी अधेड़ (46), संडीला के मानसनगर निवासी वृद्धा (60), मंगलापुर निवासी युवक (34) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष लालपालपुर निवासी वृद्ध (82) भी संक्रमित हैं। पिहानी कस्बे के मोहल्ला मिश्राना निवासी एक ही परिवार के दो लोगों समेत चार संक्रमित मिले हैं। शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी एक ही परिवार के छह लोग संक्रमित मिले हैं। माधौगंज के ग्राम रसूलापुर में एक ही परिवार के तीन लोग और शहर के प्रगतिनगर निवासी एक ही परिवार के दो लोग कोरोना संक्रमित हैं।