फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   खस्ताहाल सड़क खोल रही गड्ढामुक्त मार्गों के दावों की पोल

खस्ताहाल सड़क खोल रही गड्ढामुक्त मार्गों के दावों की पोल

Wed, 27 Mar 2019 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल सड़क खोल रही गड्ढामुक्त मार्गों के दावों की पोल
हरदोई। सूबे की सरकार भले ही हर प्रमुख मार्ग को गड्ढामुक्त किए जाने का दावा कर रही है, लेकिन हकीकत इससे उलट है। डीएम चौराहे (स्वर्ण जयंती चौक) से जेल की तरफ जाने वाली सड़क में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन तक कई बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इस सड़क का एक छोर पहले से ही अमृत योजना के लिए पाइप लाइन डाले जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसे में यहां आएदिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

डीएम चौराहे से लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन तक की सड़क गड्ढों में समाई है। सड़क के दायीं ओर अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खुदाई हुई थी। औपचारिकता निभाने भर को मरम्मत भी कराई गई, लेकिन सड़क इस लायक नहीं हो सकी कि राहगीरों को राहत दे सके। रही-सही कसर बायीं ओर जगह-जगह हुए बड़े-बड़े गड्ढों ने पूरी कर दी। इसके कारण आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। दिन भर भारी वाहनों का आवागमन भी इस सड़क से होता है, लेकिन सड़क की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। आलम यह है कि रात के समय राहगीर चुटहिल हो जाते हैं। इस मार्ग पर शहर के शहीद उद्यान का बड़ा द्वार है। सुबह-शाम सैर के लिए आने वाले लोग इसी सड़क से आते हैं। कई प्रतिष्ठित विद्यालय और कोचिंग संस्थान भी हैं। इसके कारण भी यहां भीड़ रहती है। यही मार्ग आगे जाकर कलक्ट्रेट, न्यायालय परिसर और रेलवे स्टेशन भी जाता है। लेकिन जिम्मेदार इन मार्गों की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


विजय श्रीवास्तव ने कहा कि काफी समय से सड़क क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग से अधिकारियों का आना-जाना भी होता है, फिर भी सड़क को गड्ढामुक्त नहीं कराया गया।

प्रदीप पांडेय ने बताया कि सड़क की मरम्मत कराना जरूरी है। शहर की इस सड़क पर दिन भर आवागमन रहता है। गड्ढों के चलते आए दिन राहगीर चुटहिल होते हैं।

एसएस त्रिपाठी बताते हैं कि साइकिल सवार तो अक्सर ही गड्ढों के कारण गिर जाते हैं। दूसरी तरफ से किसी भी भारी वाहन के आने पर यह गड्ढे परेशानी खड़ी कर देते हैं। गड्ढामुक्त सड़क शहर में नहीं है तो गांव का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि कम से कम शहर के प्रमुख मार्ग तो गड्ढामुक्त होने चाहिए। वह कहते हैं कि इससे अच्छा तो यह होता कि पाइप लाइन डालने के लिए बायीं ओर सड़क खोदी जाती तो कम से कम एक तरफ से लोग जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed