{"_id":"596e4a074f1c1ba93d8b4625","slug":"91500400135-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून से मजदूरी कर घर लौट रहा युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून से मजदूरी कर घर लौट रहा युवक लापता
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। देहरादून से मजदूरी कर 12 जुलाई को घर आने के लिए निकला युवक लापता है। परिजन छह दिन से युवक की तलाश में आस-पास के जिलों में भटक रहे हैं। अभी तक युवक का सुराग नहीं लगा है। वहीं परिजनोें का आरोप है मदद के लिए थाने गए पुलिस ने टरका दिया। युवक शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव का निवासी है। मंगलवार को पीड़ित भाई जिला अस्पताल में भाई की तलाश में आया था।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव निवासी रोशनलाल मजदूरी करता है। उसके दो बेटे मुकेश, और राजपाल हैं। मुकेश घर पर ही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। राजपाल (27) पिछले एक साल से देहरादून में प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करता है। मुकेश ने बताया कि 12 जुलाई को राजपाल ने फोन पर घर आने की बात कही थी। लेकिन दूसरे दिन शाम तक वह घर नहीं पहुंचा था। जिस पर परिजनों ने उसके नंबर पर कॉल की तो मोबाइल स्विच ऑफ था। परिजनोें ने देहरादून में भी राजपाल के साथियों के पास फोन कर जानकारी ली। वहां पर भी कोई सुराग नहीं मिला। परिजन 6 दिन से बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ समेत अन्य जगहों पर तलाश कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कहीं से भी राजपाल का सुराग नहीं लगा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में भाई की तलाश करने पहुंचे मुकेश ने शाहाबाद पुलिस पर मदद न करने का आरोप लगाया है। उसने बताया पुलिस यहां का मामला न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। परिजनों ने उन्हें तहरीर नहीं दी है।
- देहरादून से लौट रहा युवक लापता
- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अमिरता गांव का निवासी है युवक
- 12 जुलाई को घर आने की बात कहकर देहरादून से चला था
- आस-पास के जिलों में 6 दिन से युवक की तलाश में भटक रहे परिजन