{"_id":"593d87634f1c1bd5438b45bb","slug":"91497204579-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्रा नदी में डूबकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्रा नदी में डूबकर किशोरी की मौत
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पाली। थाना क्षेत्र के मुडरामऊ निवासी किशोरी की रविवार को गर्रा नदी में डूबकर मौत हो गई। दोपहर में वह नदी की तरफ शौच करने गई थी। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पाली थाना क्षेत्र के मुडरामऊ गांव के निकट से गर्रा नदी निकली है। रविवार दोपहर गांव निवासी कमलेश मिश्र की बेटी सोनी (11) गर्रा नदी के किनारे शौच करने गई थी। शौच के दौरान उसका पैर फिसल गया। इससे वह नदी में डूबने लगी। बचाव के लिए शोर मचाया।
आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे और परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे में उसे बाहर पानी से बाहर निकाला लेकिन उसकी उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
वह दो भाइयों में बड़ी थी। एसओ संजय मौर्या ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में अभी उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।
- पाली थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ की निवासी थी किशोरी
- शौच के लिए गई थी किशोरी, पैर फिसलने से डूबी