फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   90 congress worker arrested

कांग्रेस कार्यालय को पुलिस ने घेरा, 90 कांग्रेसी गिरफ्तार

Mon, 14 Dec 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
90  congress worker arrested
पुलिस लाइन में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह व अन्य। सं? - फोटो : HARDOI
हरदोई। नए कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन को जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने कार्यालय के बाहर ही रोक लिया। गिरफ्तार कर उन्हें पुलिस लाइन में नजरबंद कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने आरोप बताया कि पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों पर लाठीचार्ज भी किया व राजीव भवन में ताला डाल दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 10 बजे से ही कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता राजीव भवन पर एकत्र होने लगे। कुछ ही देर बाद वहां पुलिस बल पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के पहले जैसे ही जिलाध्यक्ष आशीष सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यालय से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। 90 कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस लाइन ले जाकर नजरबंद कर दिया। देर शाम सभी को चालान कर छोड़ा गया। इस दौरान प्रदेश सचिव जीत लाल सरोज, साधू सिंह, जमील अहमद अंसारी, देवेंद्र शर्मा, मंजू मित्रा, रमेश चंद्र वर्मा आदि 90 पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वाभिमान रथ यात्रा रोकी
संडीला। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल सोमवार शाम किसान स्वाभिमान रथ यात्रा लेकर कस्बा पहुंचे। चौराहे पर पुलिस ने कार्यक्रम रोक दिया। विरोध पर पुलिस व कांग्रेसियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। यात्रा को कस्बे से भरावन जाना था, लेकिन पुलिस यात्रा को बेगमगंज की ओर ले गई। तरुण पटेल ने कहा कि स्वाभिमान यात्रा का मकसद किसानों को उनके अधिकार दिलाना है। यात्रा 15 दिसंबर तक जारी रहेगी। इस मौके पर कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी व ब्लॉक अध्यक्ष नसीम वारसी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed