फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   9 mohalla will get relief from eelctricity problem

शहर को ओवरलोड से मिलेगी निजात, कार्ययोजना स्वीकृत, 75 लाख जारी

Wed, 16 Sep 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
9 mohalla will get relief from eelctricity problem
- पिहानी चुंगी के पास लगा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के नौ मोहल्लों का बिजली संकट जल्द दूर होगा। विद्युत विभाग की ओर से शहर में चिह्नित स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने व कई इलाकों के ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव शासन भेजा गया था। मुख्यालय ने प्रस्ताव के साथ ही इसके लिए लगभग 75 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। इससे इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को लो वोल्टेज, ओवरलोड और फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

शहर की आबादी 2 लाख से अधिक है और लगभग 45 हजार उपभोक्ता पंजीकृत हैं। विभाग ने लोगों को बेहतर ढंग से बिजली मुहैया कराने के लिए शहर क्षेत्र में 300 अधिक ट्रांसफार्मर लगा रखे हैं।
विज्ञापन

कुछ समय से शहर के कुछ इलाकों में लगातार ओवरलोडिंग की समस्या आ रही है। जिसके कारण लगातार फाल्ट होने पर बिजली गुल होने से लोग परेशान रहते हैं। बिजली विभाग ने हाल ही में ऐसे नौ मोहल्ले चिह्नित किए थे, जहां ओवरलोड की समस्या सबसे अधिक थी। विभाग ने यहां अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने व कुछ इलाकों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव शासन भेजा था। एसडीओ शहर अमित सिंह ने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। आवश्यक कार्रवाई पूरी कर जल्द ही इस पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मोहल्लों के 35 हजार लोग होंगे लाभान्वित
कोतवाली शहर, राधानगर, पिहानी चुंगी, टिलिया, अब्दुल पुरवा, डीएम चौराहा, बावन रोड, हरीपुरवा व धियर महोलिया आदि क्षेत्रों में स्थापित ट्रांसफार्मरों से लगभग सात हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। संबंधित क्षेत्रों की आबादी 35 हजार के करीब है। इन क्षेत्रों में ओवरलोड, लो वोल्टेज व फाल्ट की समस्या दूर होने लोगों को राहत मिलेगी। अधीक्षण अभियंता एन के मिश्रा ने बताया कि शहर के मोहल्ला कोतवाली शहर में, राधानगर में, पिहानी चुंगी, टिलिया व अब्दुलपुरवा में 250 केवीए क्षमता के नए और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाए जाएंगे। साथ ही डीएम चौराहे पर स्थित ट्रांसफार्मर की क्षमता 250 से 400 केवीए, बावन रोड गंदा नाले पर लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता 160 से 400 केवीए, हरिपुरवा में लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता 250 से बढ़ाकर 400 केवीए व धियर महोलिया में लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 250 केवीए की जाएगी।
बेहतर बिजली आपूर्ति का प्रयास जारी
उपभोक्ताओं को बेहतर ढंग से आपूर्ति दिलाने के दिशा में काम किया जा रहा है। जर्जर लाइनों को सही कराया जा रहा है, लाइन लॉस कम किया जा रहा है। ओवरलोड की समस्या दूर करने के लिए शहर में पांच जगह अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने व चार जगह ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का कार्य स्वीकृत कराया गया है। - एनके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग हरदोई
व्यापारियों ने जताई खुशी
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विभु गुप्ता ने बताया कि कोतवाली के आसपास क्षेत्र में लंबे समय से लो वोल्टेज व आए दिन होने वाले फाल्ट से परेशानी होती है। यहां अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने पर लोगों को इन समस्याओं से निजात मिलेगी। ये आमजन के साथ ही व्यापारियों के लिए भी अच्छी खबर है।

- पिहानी चुंगी पर स्वीट हाउस चलाने वाले राजीव गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले का ट्रांसफार्मर आए दिन खराब हो जाता है। इससे लोगों को घंटों कटौती का दंश झेलना पड़ता है। यहां लंबे से समय से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने की आवश्यकता थी। नया ट्रांसफार्मर लगने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed