{"_id":"5f34202c8ebc3e0744094a5e","slug":"86-lakhs-invest-for-roads-in-hardoi-hardoi-news-knp5765406200","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 करोड़ 86 लाख रुपये से बनेगी तीन किलोमीटर सड़क, 86 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 करोड़ 86 लाख रुपये से बनेगी तीन किलोमीटर सड़क, 86 लाख होंगे खर्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटागोकुल कई साल से जर्जर पड़े दलेलनगर-बुढनापुर संपर्क मार्ग की दशा सुधारने का कार्य शुरू हो गया है। लगभग तीन किलोमीटर लंबे मार्ग के पुनर्निर्माण पर एक करोड़ 86 लाख रुपये खर्च होंगे। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने मार्ग निर्माण का शिलान्यास पूजन के साथ किया।
दलेलनगर-बुढनापुर मार्ग से लगभग दस गांवों के लोगों का आना-जाना होता है। मार्ग की दशा कई साल से बेहद खराब थी। ग्राम प्रधान सर्वेश सिंह ने क्षेत्रीय लोगों की तरफ से शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी को पत्र देकर मार्ग निर्माण की मांग की थी।
इस पर विधायक ने लोक निर्माण विभाग के जरिए शासन में प्रस्ताव भिजवाया था। साथ ही साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर बजट जारी करने का अनुरोध भी किया था। इस पर शासन ने मार्ग निर्माण के लिए एक करोड़ 86 लाख रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत कर बजट भी जारी कर दिया है। विधायक रजनी तिवारी और लोगों ने इस पर खुशी जताई है।