{"_id":"622b7fcf6395c136ef10e695","slug":"85-data-updation-in-two-days-after-notice-hardoi-news-knp6851040189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस के बाद दो दिन में 85 फीसदी डाटा अपडेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस के बाद दो दिन में 85 फीसदी डाटा अपडेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर शिक्षकों का डाटा अपडेशन का काम विभाग की नोटिस के बाद तेजी पकड़ गया है। महज दो दिनों में लगभग दो सैकड़ा विद्यालयों ने शिक्षकों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
अब 15 फीसदी विद्यालय ही अपडेशन के लिए शेष बचे हैं। डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि शनिवार तक संभवतया सभी विद्यालयों का डाटा अपडेट हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की आगामी परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षकों, परीक्षकों व अन्य कार्मिकों की तैनाती के लिए शिक्षकों का डाटा वेबसाइट पर अपडेट कराया जाना है।
वेबसाइट पर पंजीकृत शिक्षकों की यूनिक आइडेंटिटी और ड्यूटी कार्ड जारी कर उन्हें इन पदों की जिम्मेदारी दी जानी है। इसी डाटा के आधार पर बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी का पारिश्रमिक भुगतान भी शिक्षकों को कराया जाना है, इसलिए विभाग शिक्षकों के डाटा अपडेशन को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन
इसके बावजूद आठ मार्च तक 242 विद्यालयों ने डाटा अपडेशन के काम में दिलचस्पी नहीं ली। उनकी इस कार्यप्रणाली से नाराज विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विभाग की नोटिस और मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी के बाद महज दो दिनों में लगभग दो सैकड़ा विद्यालयों ने शिक्षकों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड भी कर दिया।
केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक आज
बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए शनिवार को जिलेभर के केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक जीआईसी में होगी।
डीआईओएस वीके दुबे ने बताया कि सुबह 11 बजे सभी केंद्र व्यवस्थापकों को बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। बैठक का एजेंडा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।