{"_id":"5c757af5bdec2211b7060999","slug":"81551203061-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी ठिकानों पर हमले को लेकर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी ठिकानों पर हमले को लेकर जताई खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तानी सीमा मेें आतंकवादी ठिकानों पर हमला किए जाने और बड़ी संख्या में आतंकियों के मारे जाने पर शहर से लेकर गांव तक लोगों ने खुशी जताई। कहीं पटाखे फोड़ गए तो कहीं मिठाई बांटी गई।
माधौगंज प्रतिनधि के अनुसार मंगलवार दोपहर कपिल गुप्ता, राजू पंडित, कमल, मोहित सिंह, शैलेंद्र कनौजिया, शिवेंद्र कनौजिया, विनोद, इस्लाम, जुनेद अहमद व आबिद अंसारी आदि ने कस्बा चौराहे पर आतिशबाजी जलाकर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर खुशी जताई। युवाओं ने कहा कि आतंक को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को भारतीय सेना की ओर से की गई इस कार्रवाई से बड़ा सबक मिलेगा। युवाओं ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया और भारत माता के जयकारे लगाए। शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सेना द्वारा की गई बमबारी पर खुशी जताई और पटाखे फोड़कर शौर्य दिवस मनाया। राष्ट्रीय ध्वज के साथ अधिवक्ताओं ने सड़कों पर मार्च किया और भारत जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश नारायण पाठक, विमलेश सिंह लोधी, रामसनेही मिश्र, संतोष वर्मा, आशुतोष त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, अमित मिश्रा, मयंक मिश्रा, नीरज शुक्ला, दुर्गेश अवस्थी, विमल पांडेय, धनंजय दीक्षित, अंकित मिश्रा, कृष्णकांत द्विवेदी व चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर राजीव कुमार अस्थाना, अनिल कुमार द्विवेदी व राजकुमार सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।