फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   जहर खाकर किशोरी ने दी जान, महिला भर्ती

जहर खाकर किशोरी ने दी जान, महिला भर्ती

Sun, 13 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
जहर खाकर किशोरी ने दी जान, महिला भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्र में रविवार को जहर खाने से किशोरी की मौत हो गई वहीं, हालत बिगड़ने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए किशोरी का शव ले गए।

सांडी थाना क्षेत्र के नेक हातिमपुर निवासी धर्मेंद्र ने घरेलू काम को लेकर रविवार सुबह बेटी संध्या को डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। उधर, बघौली थाना क्षेत्र के राजेपुर निवासी निशा (20) पत्नी बबलू का रविवार को घरेलू कामों को लेकर परिजनों से कहासुनी हो गई। इस पर परिजनों ने उसे डांट दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ जटाशंकर सिंह ने बताया कि इस संबंध में परिजनों की तरफ से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन



- जहर खाकर किशोरी ने दी जान, महिला भर्ती
- सांडी थाना क्षेत्र के नेक हातिमपुर की निवासी थी किशोरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed