{"_id":"5941286f4f1c1ba30a8b48d1","slug":"81497442415-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1202 निशक्तजनों को मिले कृत्रिम उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1202 निशक्तजनों को मिले कृत्रिम उपकरण
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजन सशक्तीकरण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने 1202 निशक्तजनों को ट्राइ साइकिल, बैसाखी, ब्लाइंड स्टिक आदि उपकरण बांटे।
कृत्रिम उपकरण वितरण के बाद मंत्री ने कहा कि दूसरे खिलाड़ियों को जितना पुरस्कार मिलता है, अब उतना पुरस्कार निशक्तजनों को भी मिलेगा। निशक्तजनों को आय, जाति प्रमाण पत्र के लिए अब तहसीलों के चक्कर भी नहीं लगाने होेेंगे। जनप्रतिनधियों की ओर से बनाए गए प्रमाण पत्र मान्य किए जाएंगे। निशक्तजनों की पेंशन 300 से बढ़ाकर 500 कर दी गई है जो एक अप्रैल से मिलेगी। निशक्तजनों को शादी अनुदान की राशि पांच हजार रुपये बढ़ाकर 35 हजार कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास निशक्तजनों के लिए उपकरणों की कोई कमी नहीं है। वर्ष 2017-18 में पूरे प्रदेश में दो करोड़ विकलांगों को उपकरण देने का लक्ष्य है। छह महीने में विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक ब्लॉक पर कैंप लगाकर निशक्तजनों को उपकरण बांटेंगे। उन्होंने कहा कि निशक्तजन कल्याण अधिकारी बिना वाहन के क्षेत्र का भ्रमण करते थे, लेकिन अब उन्हें सरकार की ओर से एक-एक वाहन की व्यवस्था कराई जाएगी। जब तक वाहन की उपलब्धता नहीं होती है तब तक प्रत्येक जिले के निशक्तजन कल्याण अधिकारी किराये पर वाहन लगा सकते हैं। जिसका हर महीने 25 हजार रुपये खर्च सरकार देगी। उप निदेशक को गाड़ी के लिए 30 हजार रुपये दिए जएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि निशक्त महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए 90 फीसदी छूट पर सिलाई मशीन दी जाएगी। निशक्तजनों के उत्थान के लिए काम करने वाली स्वयं सेवी सस्थाआें को पांच हजार के बजाय 25 हजार रुपये सेवाश्रम के रूप में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से मिलने वाली छात्रवृत्ति ज्यादातर छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पाई थी। उनके आवेदन लंबित चल रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निशक्तजनाें की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए। इस दौरान सांसद अंशुल वर्मा, विधायक सवायजपुर माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, सीडीओ राधेश्याम सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इनसेट
पूरे देश में निशक्तजन को मिलेगी फ्री रोडवेज बस सेवा
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि रोडवेज बस में यात्रा के दौरान निशक्तजनों को यूपी की सीमा से बाहर जाते ही किराया देना होता था, लेकिन अब प्रदेश व केंद्र सरकार ने संयुक्त रूप से निशक्तजनों को पूरे देश में रोडवेज की फ्री यात्रा की व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन
इनसेट
मंत्री ने इन्हें दिए उपकरण
मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शिविर में ग्राम सैंती के रमेश, सिकंदर, ग्राम नेवयिा के अमित कुमार, आफरीन, मंगोलापुर की तारादेवी, नन्हेलाल, मेहुना के विवेक को ट्राई साईकिल, ककरा की रीता, लहराई की संगीता, कुढी के जवाहर, नकटौरा की रीता व खेरवा पुरवायां के विजयपाल को बैशाखी, जगरौली के वीरेंद्र, कोडरा के संदीप, कन्नरी के अमित कुमार को छड़ी, बरहुआ के देवप्रकाश, शुक्लापुर के पिंटू को कान की मशीन दी।
- 1202 निशक्तजनों को मिले कृत्रिम उपकरण
- निशक्तजनों को खेल में मिलेगा बराबरी का हक: ओमप्रकाश
- बोले, निशक्तजनों को नहीं लगाने होंगे चक्कर
- जनप्रतिनिधियों की ओर से बने आय व जाति प्रमाण पत्र भी होंगे मान्य
फोटो संख्या 3:
फोटो संख्या 4: