{"_id":"5f6254fb8ebc3e3889161f46","slug":"8000-rupees-theft-from-man-pocket-hardoi-news-knp58305528","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबकतरों ने अस्पताल में युवक की जेब से 6000 रुपये निकाले, कैमरे दे गए धोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबकतरों ने अस्पताल में युवक की जेब से 6000 रुपये निकाले, कैमरे दे गए धोखा
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल में बुधवार को ओपीडी में दवा लेने आए युवक की जेब से 6000 रुपये पार हो गए। पीड़ित ने अस्पताल प्रशासन से शिकायत की, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे खराब मिले।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी अभिषेक (18) पुत्र प्रेम कुमार सीने में दर्द से परेशान था। बुधवार सुबह वह मां नीलम के साथ जिला अस्पताल में दवा लेने आया था।
अभिषेेक ने बताया कि वह दवा लेने काउंटर पर लाइन में खड़ा हो गया। इस बीच किसी ने पैंट की जेब से 6000 रुपये पार कर दिए। उसने अस्पताल के कर्मचारियों से शिकायत की। उनके न सुनने पर यूपी 112 पर कॉल की। पुलिस ने अस्पताल प्रशासन से ओपीडी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखाने को कहा तो कर्मियों ने कैमरे खराब होने की बात कही। सीएमएस डॉ. एके शाक्य ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे चेक कराने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया है।