{"_id":"5de55ff78ebc3e5495362783","slug":"8-lac-rupees-fraud-hardoi-news-knp529695876","type":"story","status":"publish","title_hn":"ौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख ठगे, दो पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ौकरी लगवाने के नाम पर 8 लाख ठगे, दो पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर (हरदोई)। भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगवाने के नाम से बेरोजगार युवक से आठ लाख रुपये ठग लिए गए। नौकरी न मिलने पर रुपये मांगने पर उसके साथ अभद्रता कर जानमाल की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है।
हरपालपुर कस्बा निवासी अनुज कुमार पुत्र नत्थूलाल स्नातक करने के बाद से बेरोजगार है। अनुज के मुताबिक वह सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहा है। दिसंबर 2018 में उसकी मुलाकात मैनपुरी के कांशीराम कालोनी निवासी प्रवीण कश्यप पुत्र चंद्रभान कश्यप व फतेहगढ़ के आवास विकास कालोनी निवासी अंशू कनौजिया पुत्र रामनरेश से हुई।
दोनों ने भारतीय खाद्य निगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 8 लाख 10 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने 16 दिसबंर 2018 को रुपये दे दिए। काफी दिनों तक नौकरी नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित ने नौकरी दिलाने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे टरकाना शुरू कर दिया। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जानमाल की धमकी दी। रविवार को पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। कोतवाल भगवान चंद्र वर्मा ने बताया कि कार्रवाई की जाएगी।