फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   78 new corona patient found

चार हजार पार संक्रमितों की संख्या, 78 नए संक्रमित मिले

Sun, 20 Sep 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
78 new corona patient found
हरदोई। जिले में 78 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ पॉजिटिव केस 4057 हो गए हैं। 3268 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 726 हैं। अब तक 62 मौतें हुईं हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक माधौगंज के रसूलापुर निवासी एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें एक वृद्धा, युवक, किशोर और बालक शामिल हैं। माधौगंज के ही खंजनपुर निवासी दंपति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मल्लावां के गंगारामपुर निवासी एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित हैं। सेमरा चौराहा निवासी बच्ची (6), अहिरोरी विकास खंड के ग्राम केशवन निवासी युवक (23) भी संक्रमित मिला है। आवास विकास कालोनी निवासी एक महिला चिकित्सक समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सांडी के नवाबगंज निवासी दंपति भी संक्रमित हैं।
विज्ञापन

अहिरोरी निवासी युवक (25), सखेड़ा निवासी महिला (35), सराय थोक पूर्वी निवासी महिला (35), आजाद नगर निवासी महिला (28), ऊंचा थोक निवासी महिला (28), ऊंचा थोक निवासी युवक (30), धर्मशाला रोड निवासी बुजुर्ग (60), कन्हईपुरवा निवासी युवक (24), रेलवगंज निवासी युवक (25) भी कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी निवासी बुजुर्ग (68) भी संक्रमित है। सुरसा विकास खंड के पचकोहरा निवासी एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित हैं। कोढ़वा निवासी युवती (21), बालामऊ निवासी अधेड़ (50), बाबटमऊ निवासी युवती (28), बंजारा निवासी महिला (35) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मेें तैनात युवक (34) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इंडियन बैंक मल्लावां में तैनात दो कर्मी (32) और (31) भी संक्रमित मिले हैं।

संक्रमित युवक की मौत
कोरोना के संक्रमण की रफ्तार तेज होने के साथ ही इससे जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। टोडरपुर विकास खंड के ग्राम फत्तेपुर गाजी निवासी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत कोरोना की चपेट में आकर पिछले बीस दिन के अंदर हो चुकी है। फत्तेपुर गाजी निवासी बुजुर्ग की लखनऊ में दो सितंबर को मौत हो गई थी। उनके सगे भाई जो शाहाबाद के मौलागंज के कोटेदार थे। उनकी मौत 16 सितंबर की रात हुई थी। उनके भतीजे की मौत भी शनिवार रात लखनऊ के एक अस्पताल में हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed