{"_id":"5cdc53f6bdec22073c2c7c95","slug":"71557943286-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर नही मिला छांव और पानी का इंतजाम, लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर नही मिला छांव और पानी का इंतजाम, लगाई फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई/कछौना। खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव अखंड प्रताप सिंह ने बुधवार को आरएफसी लखनऊ डॉ. चंद्रभूषण के साथ कछौना और हरदोई मंडी स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। कछौना के एसएफसी क्रय केंद्र पर किसानों के लिए छांव का इंतजाम न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
कछौना कस्बा स्थित एसएफसी के क्रय केंद्र पर पहुंचे विशेष सचिव अखंड प्रताप सिंह ने किसानों के लिए टेंट न लगवाए जाने व पानी की उचित व्यवस्था न मिलने पर केंद्र प्रभारी सत्य नारायण श्रीवास्तव को फटकार लगाई। सभी इंतजाम अविलंब दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि खरीद के 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में भुगतान भेजा जाए। केंद्र प्रभारी द्वारा उठान की समस्या उठाए जाने पर अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद विशेष सचिव ने नगर में संचालित यूपीएसएस के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद विशेष सचिव अखंड प्रताप सिंह ने आरएफसी डॉ. चंद्रभूषण के साथ हरदोई मंडी स्थित क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। विशेष सचिव ने पांच केंद्रों पर जाकर स्टॉक रिजस्टर व बारदाने की उपलब्धता देखी और बोरों का वजन कराकर देखा। केंद्रों पर क्षमता से अधिक स्टॉक लगा होने व गेहूं खुले में रखा मिलने पर विशेष सचिव ने नाराजगी जताई और गेहूं डिपो में पहुंचाने का निर्देश दिया। इस मौके पर डिप्टी आरएमओ अनुराग पांडे व एसएफसी जिला प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
ठेकेेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
कछौना। निरीक्षण के दौरान किसानों ने खाद्य एवं रसद आपूर्ति के विशेष सचिव अखंड प्रताप सिंह से मुलाकात की और लायखेड़ा गांव स्थित क्रय केंद्र के ठेकेदार की शिकायत की। बताया कि केंद्र प्रभारी अनुपस्थित रहता है, उसकी गैर मौजूदगी में गांव का ही एक व्यक्ति बतौर ठेकेदार काम करता है। किसानों से अभद्रता की जाती है। मामला संज्ञान में आने पर विशेष सचिव ने अधिकारियों को ठेकेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
रकबे से अधिक चढ़ा दिया गेहूं, नहीं दे पाए जवाब
कछौना। कस्बा स्थित यूपीएसएस के क्रय केंद्र पर पहुंचे खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव अखंड प्रताप सिंह ने केंद्र प्रभारी पवन शर्मा से अब तक की गई खरीद के बारे में जानकारी मांगी तो केंद्र प्रभारी सही जवाब नहीं दे सके। क्रय पंजिका जांचने पर कुछ किसानों से रकबे से अधिक खरीद किए जाने की बात सामने आई। इस पर विशेष सचिव ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए। पूछताछ के दौरान केंद्र प्रभारी केंद्र की चौहद्दी तक के बारे में जानकारी नहीं दे सके। इस पर विशेष सचिव ने केंद्र प्रभारी को जमकर फटकार लगाई।