फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   रकारी भूमि पर नहीं करेगा कोई अतिक्रमण: एसडीएम

रकारी भूमि पर नहीं करेगा कोई अतिक्रमण: एसडीएम

Mon, 25 Mar 2019 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
रकारी भूमि पर नहीं करेगा कोई अतिक्रमण: एसडीएम
हरियावां। कटिघरा गांव में होलिका दहन के स्थान को लेकर चल रहे विवाद का हल निकालने के लिए रविवार को जूनियर हाईस्कूल में एसडीएम सदर राकेश गुप्ता ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाया। कहा कि सरकारी जमीन पर किसी का भी कब्जा नहीं रहेगा। किसी ने माहौल बिगाड़ा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम कटिघरा में ग्राम सभा की जिस पर जगह होलिका दहन किया जाता है, वहां कुछ लोगों ने झंडा लगा दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। होली के दिन विवाद के बाद कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी थी। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है। रविवार दोपहर गांव पहुंचकर एसडीएम राकेश गुप्ता व सीओ हरियावां शैलेंद्र नेे दोनों पक्षों के साथ बैठक की। रामभरोसे ने विवादित भूमि पर मुकदमा चलने की बात कही। एसडीएम व सीओ ने कहा कि भूमि ग्राम सभा की है। इस पर किसी प्रकार की अतिक्रमण करने की कोशिश की गई तो पुलिस व प्रशासन सख्ती से निपटेगा। एसडीएम सदर राकेश गुप्ता ने कहा कि भूूमि रास्ते में दर्ज है। अगर किसी को प्रतिमा लगानी है तो प्रस्ताव देें। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इस मौके पर प्रधान भारत प्रसाद, बीडीसी मुनीम, राजीव पांडेय, सत्यम व रामभरोसे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक के ग्रामीणों ने एसडीएम राकेश गुप्ता व सीओ शैलेंद्र सिंह के सामने पक्ष रखा। कहा कि जाति विशेष के लोग भूमि को लेकर तीन साल से त्योहार में विवाद कर रहे हैं। मामला प्रशासन के संज्ञान में है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई आम आदमी आरोपियों का विरोध करता है आरोपी एससी-एसटी एक्ट के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। इस पर एसडीएम ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। कहा कि प्रशासन जल्द ही समस्या का स्थायी हल निकालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed