फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   जेपी की पत्नी से छिन सकती ब्लाक प्रमुख की कुर्सी

जेपी की पत्नी से छिन सकती ब्लाक प्रमुख की कुर्सी

Sun, 02 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
जेपी की पत्नी से छिन सकती ब्लाक प्रमुख की कुर्सी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पिहानी। सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रमुख पति जय प्रकाश गुप्ता की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। गैर प्रांत की शराब बरामदगी मामले में जेल जाने के बाद ब्लॉक की राजनीति में उनका विरोधी खेमा सिर उठाने लगा है। सूत्रों की मानें तो मंगलवार को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है।

पूर्व में भले ही जेपी गुप्ता का पिहानी में वर्चस्व दिखाई दे रहा हो पर समय बदलते अब सब कुछ बना बनाया ताना बाना चकनाचूर होता दिखाई दे रहा है। शराब माफिया की सूची में सबसे ऊपर आने के बाद और जेल भेजे जाने के बाद जेपी की पत्नी सरिता गुप्ता जो ब्लॉक प्रमुख हैं उनकी भी कुर्सी छीनने की रणनीति तय होने लगी है। ब्लॉक की राजनीति में उनकी खिलाफत का परचम उठाने वाले विनोद कुमार बीडीसी को नए सिरे से लामबंद कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मंगलवार को सरिता गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सकता है। इधर, पति के पीछे कुर्सी बचाने की मुहिम में सरिता गुप्ता भी अपने पक्ष के बीडीसी से लगातार संपर्क में हैं। इसी कड़ी में उन्होंने भोजराज बब्बर को अपना प्रतिनिधि बनाने की भी घोषणा की है। इस उठापटक के बीच पिहानी विकास खंड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की चांदी है। बीती शाम विपक्षी खेमे ने इटारा में मीटिंग कर ब्लॉक प्रमुख सरिता गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का ताना-बाना बुना। बैठक में तकरीबन तीन दर्जन बीडीसी शामिल हुए। विनोद कुमार अपनी पत्नी को प्रमुख बनाने की कवायद में जुटे हैं। उन्होंने बीडीसी की नब्ज थामते हुए कहा कि लामबंद हो जाएं। उन्हें अब विकास कार्यों में नजरअंदाज नहीं होने देंगे। कार्ययोजनाओं में उनकी भी दखलंदाजी होगी। पूरा सम्मान मिलेगा। बैठक के दौरान सभी को लामबंद करते हुए मंगलवार की योजना पर भी चर्चा की गई। विनोद कुमार ने कहा कि बीडीसी को नजरअंदाज किए जाने से वह भी आहत हैं। उनके सम्मान की लड़ाई में वह आगे रहेंगे।
विज्ञापन


- जेपी की पत्नी की ब्लॉक प्रमुखी खतरे में
- विपक्ष ने बुना अविश्वास प्रस्ताव का ताना-बाना
- शराब माफिया जेपी के जेल जाने के बाद सक्रि य हुआ विरोधी खेमा
- मंगलवार तक लाया जा सकता अविश्वास प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed