{"_id":"5e31bfbe8ebc3e99eb21807e","slug":"7000-people-will-get-drinking-water-hardoi-news-knp541284215","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार लोगों को मिलेगा पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार लोगों को मिलेगा पेयजल
विज्ञापन
फीता काट कर आरओ प्लांट का शुभारंभ करते जिला जज एसएएच रिजवी व मौजूद अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जनपद न्यायाधीश एसएएच रिजवी के प्रयासों से दीवानी न्यायालय परिसर में अब लोगों को बेहतर पेयजल मिलेगा। इसके लिए परिसर में आरओ प्लांट की स्थापना की गई है। जिला जज एसएएच रिजवी ने बुधवार को न्यायालय परिसर में बने आरओ प्लांट का बुधवार को जिला जज ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कहा कि आरओ प्लांट की स्थापना से अधिवक्ताओं व कचहरी आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।
दीवानी न्यायालय परिसर में स्थापित विभिन्न न्यायालयों में कार्य करने वाले अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों व वादकारियों आदि को अब पेयजल की दिक्कत नहीं होगी।
जनपद न्यायाधीश के प्रयासों से परिसर में एक 600 लीटर की क्षमता वाला वाटर आरओ प्लांट स्थापित हो गया है। आरओ प्लांट में शुद्ध व शीतल जल लोगों को पीने के लिए उपलब्ध होगा। चार लाख से अधिक लागत से तैयार इस आरओ प्लांट के साथ पानी को ठंडा करने के लिए चिलर प्लांट भी लगा है। प्लांट से प्रति घंटे 250 लीटर पानी की सप्लाई ली जा सकेगी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालय परिसर में प्रतिदिन करीब पांच से सात हजार लोगों की आवाजाही रहती है, आरओ प्लांट लगने से सभी को साफ और ठंडा पानी मिलेगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री रोहित श्रीवास्तव, पालिका के ईओ रविशंकर, एएसपी ज्ञानंजय सिंह व कोर्ट मैनेजर अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मॉनिटरिंग सेल की बैठक हुई
हरदोई। जनपद न्यायाधीश एसएएच रिजवी ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बुधवार को न्यायालय परिसर में जिले की कानून व न्याय व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग सेल की बैठक की। इसमें पुलिस अधीक्षक अमित कुमार व जिला प्रशासन की ओर से नगर मजिस्ट्रेट जंगबहादुर सिंह मौजूद रहे। बैठक में आगामी आठ फरवरी को आयोजित हो रही राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर चर्चा हुई। जनपद न्यायाधीश ने लोक अदालत में राजस्व विभाग से अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की बात कही।
बैठक में समन का तामीला समय में कराने की बात कही गई। न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने विचार विमर्श किया। वहीं जिला जज ने न्यायालय विभाग से जुड़े विभिन्न निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीजे संजीव कुमार सिंह, एडीजे दीपक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय कुमार, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सबीहा खातून, डीजीसी फौजदारी रामचंद्र सिंह राजपूत, डीजीसी राजस्व आशुतोष मिश्रा व प्रभारी डीजीसी सिविल राहुल दीक्षित आदि मौजूद रहे।