{"_id":"6ac7db88d1423c86130e8171","slug":"70-electricity-poles-and-three-transformers-damaged-by-storm-and-rain-supply-affected-hardoi-news-c-213-1-hra1021-158073-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आंधी-पानी से 70 बिजली के खंभे व तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, आपूर्ति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आंधी-पानी से 70 बिजली के खंभे व तीन ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन
हरदोई। आंधी-बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। तेज हवाओं और जलभराव के कारण जिले में 70 बिजली के खंभे धराशायी हो गए जबकि तीन ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते सैकड़ों गांवों और शहरी मोहल्लों की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। वहीं लखनऊ मार्ग पर चौड़ीकरण के कारण वन विभाग की ओर से पेड़ काटने के कारण मन्नापुरवा उपकेंद्र के टाउन द्वितीय फीडर से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति पूरे दिन प्रभावित रही।
बुधवार दिन में और बृहस्पतिवार रात आंधी-पानी का असर बिजली आपूर्ति पर पड़ा। तेज हवा के कारण जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 70 विद्युत पोल व लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं तीन ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे जिले के करीब 256 गांव की बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा। विद्युत लाइन बनने के उपरांत ही आपूर्ति शुरू हो सकेगी। आंधी पानी से बुधवार रात साढ़े नौ बजे के बाद बिजली की आवाजाही शुरू हुई। 10 बजे पूरे शहर की आपूर्ति बंद कर दी गई जो एक घंटे बाद 11 बजे शुरू हो सकी।
इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह चार बजे फिर से तेज हवा के कारण शहर की आपूर्ति बंद हो गई जो सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुई। इसके बाद सिटी विद्युत उपकेंद्र व कोयल बाग उपकेंद्र की आपूर्ति बंद हो गई जो 10 बजे के बाद बहाल हो सकी। अधीक्षण अभियंता राजीव भट्ट ने बताया कि जहां लाइन क्षतिग्रस्त हुई है उनकी मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द-से-जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
14 घंटे बंद रही आपूर्ति
बिलग्राम। छिबरामऊ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति 14 घंटे तक बाधित रही। इससे उपभोक्ता बिजली न मिलने से परेशान हुए। आंधी व बारिश के कारण छिबरामऊ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के सात स्थानों पर बिजली के पोल टूट गए। इससे 33 और 11 केवी की बिजली लाइन बुधवार रात 14 घंटे तक बंद रही। बिजली कर्मियों के लाइन बनाने के बाद बृहस्पतिवार को आपूर्ति बहाल हो सकी।