{"_id":"5f0f42238ebc3e63877764d4","slug":"69-more-corona-possitive-hardoi-news-knp5713792163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 69 और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 69 और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने के कारण आलूथोक उत्तरी में की गई बैरीकेडिंग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में 69 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमित लोगों में मुख्य डाकघर के पांच कर्मी और शहर के प्रतिष्ठित प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक की पत्नी और पुत्री भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित 451 हो गए हैं। एक्टिव केस 212 हैं, जबकि 232 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक सात मौतें हुईं हैं।
सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि मंगलवार रात लखनऊ मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में मुख्य डाकघर में तैनात पांच कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी के नमूने 12 जुलाई को लखनऊ मेडिकल कालेज भेजे गए थे। जिला अस्पताल मार्ग पर स्थित प्रतिष्ठित प्राइवेट अस्पताल के संक्रमित चिकित्सक की पत्नी (45), और पुत्री (15) भी पॉजिटिव मिले हैं। इस प्राइवेट अस्पताल की महिला कर्मचारी (32) और एक अन्य कर्मी (27) भी पॉजिटिव मिला है।
शहर के मोहल्ला आलूथोक निवासी युवक भी 11 जुलाई को संक्रमित मिला था। इस पर 12 जुलाई को युवक के अधिवक्ता पिता (61), मां (60), पत्नी (34) और पुत्री (7) की भी जांच को नमूना लिया गया था। इन सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संडीला के मंगल बाजार निवासी युवक (19) लखनऊ मेडिकल कालेज में 12 जुलाई को उपचार कराने गया था। वहां उसका नमूना कोरोना की जांच को लिया गया था। वह भी संक्रमित मिला है।