फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   66 caror ke work ka hoga satyapan

66 करोड़ के कार्यो का होगा सत्यापन, फाइलें खंगालेगी शान की टीम

Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
66 caror ke work ka hoga satyapan
हरदोई। तीन शैक्षिक सत्रों में जिले के शिक्षाविभाग को भेजी गई 66.50 करोड़ की राशि से कराए गए कार्यों का स्थलीय सत्यापन करने को शासन द्वारा टीम गठित कर दी गई है। मार्च माह में टीम सत्यापन करेगी। निदेशक ने इस ओर डीएम व बीएसए को पत्र जारी कर जानकारी दे दी है। विभागीय अधिकारी व कर्मी अपनी फाइलों को दुरुस्त करने में लग गए हैं।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक विजय करण आनंद द्वारा जिले को भेजे गए पत्र में अवगत कराया गया है कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों के लिए सर्व शिक्षा अभियान एवं बेसिक शिक्षा निदेशालय द्वारा शैक्षिक सत्र 2017- 18 ,2018-19 ,2019- 20 तीन सत्रों में विभिन्न मदों के लिए धनराशि भेजी गई थी। इस धनराशि से कराए गए कार्यों का स्थलीय सत्यापन करने के लिए शासन स्तर से टीम गठित की गई है जिसमें अभियंताओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

बाराबंकी के अवर अभियंता मनीष मिश्रा व सरोजानंद झा को नामित किया गया है जो 2 से 4 मार्च के बीच जनपद में रहकर स्थलीय सत्यापन करेंगे। सत्यापन के दौरान ऐसे जनपद के विद्यालयों को लिया जाय जहां पर अधिक से अधिक मदों के लिए धनराशि अवमुक्त की गई है। उन विद्यालयों का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनपद को कंपोजिट स्कूल ग्रांट, हैंडपंप ,फर्नीचर, विद्युतीकरण, पुस्तकालय, स्पोर्ट ग्रांट आदि गत तीन वर्षों में कुल 66 करोड़ 50 लाख 28 हजार 260 रुपये की धनराशि भेजी गई है। जिसके स्थलीय सत्यापन के दौरान जांचकर्ता द्वारा एसएमसी खाते में प्रथम और द्वितीय किस्त पहुंचने की तारीख से लेकर उपभोग की गई धनराशि का विभाग द्वारा निर्धारित निर्देशानुसार की गई है या नहीं। यदि की गई है वही बिल वाउचर भी दिखाना पड़ेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बताया कि निर्देश मिल चुके हैं। सभी संबंधित अधिकारियों से इस संदर्भ में अवगत कराकर अपनी तैयारियां व प्रपत्र आदि तैयार रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस तरह से जनपद में आई राशि
हरदोई। वर्ष 2017-18 में जनपद को 15 करोड़ 18 लाख, वर्ष 2018-19 में 31 करोड़ 31 लाख रुपये ,वर्ष 2019-20 में 20 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई थी।
निर्माण कार्य भी देखे जाएंगे
हरदोई। सर्व शिक्षा अभियान व समग्र शिक्षा के तहत वर्ष 17 -18 ,18 -19 में स्वीकृत निर्माण कार्यों की भी जांच की जाएगी जिसको तीन इकाइयों द्वारा सत्यापन कराया जाएगा, जिसमें अतिरिक्त कक्ष, उच्चीकृत प्राथमिक विद्यालय, अतिरिक्त बालक बालिकाओं का शौचालय, वृहद मरम्मत, ओवरहेड टैंक तथा मल्टीपल हैंड वॉश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed