फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   61 hazaar ki thagi

बहन के इलाज के नाम पर युवक से 61 हजार की ठगी

Sun, 01 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
61 hazaar ki thagi
हरियावां। बीमार बहन के इलाज के नाम पर झाड़फूंक करने वालों ने युवक के 61 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उमरसेड़ा निवासी सलीम पुत्र नसीम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन कुछ समय से बीमार चल रही थी। फायदा न होने पर उसने अब्दुल्ला नगर निवासी झाड़फूंक करने वाले एक व्यक्ति से संपर्क किया। तो 20 अक्तूबर को उसने एक हजार रुपये लेकर झाड़फूंक की। इसके बाद भी बहन को लाभ नहीं हुआ तो उसने आरोपी से दोबारा संपर्क किया। इस पर आरोपी ने अपने गुरु का नंबर दिया। सलीम ने मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो उसने फोन पर फौरी झाड़फूंक की। इसके एक दिन बाद उसने फोन पर घर में शैतान का साया होने और तीन दिन में घर में किसी मौत होने की बात कही। इलाज के लिए उसने घर में एक सप्ताह तक पूजन करने की बात कही। बताया कि उसके घर में कुछ कीमती बर्तन दबे हैं। इसलिए शैतान परेशान कर रहा है। सलीम ने बताया कि उसने इलाज के नाम पर 60 हजार रुपये ले लिए। दूसरे दिन फोन किया तो उसने बात करने से ही इनकार कर दिया। अब दोनों आरोपी उसके रुपये नहीं लौटा रहे हैं। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed