{"_id":"5e1a14468ebc3e87e915e0bd","slug":"6000-leter-mixed-milk-hardoi-news-knp537819312","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 हजार लीटर मिलावटी दूध बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 हजार लीटर मिलावटी दूध बरामद
विज्ञापन
आसू तिराहा स्थित परिसर के इसी हाल में तैयार किया जा रहा था मिलावटी दूध, हॉल में रखा सामान। संवाद न्
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला (हरदोई)। पुलिस की सूचना पर खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार रात आसू तिराहा के पास एक परिसर में छापा मारा। परिसर में दो वाहनों से छह हजार लीटर मिलावटी दूध बरामद हुआ। दो लोग मिलावटी दूध बनाते मिले और भारी मात्रा में केमिकल भी मिला है। टीम ने सैंपल लेकर छह हजार लीटर दूध नष्ट करा दिया। हॉल को भी सील कर दिया गया है।
अभिहित अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को संडीला के आसू तिराहे के पास मजहर अली परिसर में मिलावटी दूध बनाए जाने की जानकारी मिली। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक की अगुवाई में खाद्य विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने परिसर में छापा मारा। परिसर में दो टैंकर में भरा छह हजार लीटर दूध पकड़ा गया। परिसर में बने हॉल में योगेंद्र सिंह भदौरिया व ओमप्रकाश मिलावटी दूध बनाते मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया कि हॉल में 430 लीटर दूध में मिलाने के लिए केमिकल का घोल तैयार मिला।
50 किलोग्राम ट्राई सोडियम साइट्रेट, 24 किलोग्राम मालटोडेस्ट्रीन पाउडर व 30 किलोग्राम परआक्साइड बरामद हुआ। अभिहित अधिकारी ने बताया कि बरामद मिश्रित दूध के दो सैंपल, तैयार मिले घोल और केमिकल का सैंपल लिया गया है। सभी सैंपलों की जांच फास्ट ट्रैक से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, खुशीराम, अनुराधा कुशवाहा, कोतवाल जगदीश्वर यादव, चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, अनुज कुमार, विनीत कुमार व पुष्पेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।