{"_id":"68c46a46c683cd3e980f42c5","slug":"60-shops-will-be-built-in-bawan-bazaar-shopkeepers-will-get-permanent-place-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-137268-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बावन बाजार में बनेंगी 60 दुकानें, दुकानदारों को मिलेगा स्थायी ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बावन बाजार में बनेंगी 60 दुकानें, दुकानदारों को मिलेगा स्थायी ठिकाना
विज्ञापन
- प्रस्ताव पर पंचायती राज विभाग ने दी मंजूरी, पहले चरण का जल्द शुरू होगा काम
- होटल, रेस्टोरेंट और बरात घर के साथ ही अन्य विकास कार्य होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। होटल, रेस्टोरेंट और बरात घर के बाद अब पंचायतें बाजार बनवाएंगी। ग्राम पंचायत बावन में सरकारी भूमि पर बाजार विकसित किए जाने के लिए दुकानों को बनवाया जाएगा। जिससे ग्राम पंचायत की आमदनी बढ़ेगी। दुकानदारों को स्थायी ठिकाना मिल जाएगा। ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर पंचायतीराज विभाग ने मंजूरी दे दी है। वहां पर प्रथम चरण में 60 दुकानें बनवाई जाएंगी।
पंचायतीराज विभाग ने ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए गांवों में संसाधनों को बढ़ाने पर जोर दिया है। होटल, रेस्टोरेंट और बरात घर के साथ ही बाजार विकसित किए जाने की रणनीति बनाई है। विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत बावन में सरकारी भूमि पर बाजार बनवाई जाएगी। बावन ग्राम पंचायत सवायजपुर मुख्य मार्ग पर होने से कस्बा के रूप में विकसित हो रही है।
वहां पर बैंक, सीएचसी, डाकघर और ब्लॉक संसाधन केंद्र आदि पहले से संचालित हैं। वहां पर दुकानों को बनवाए जाने के लिए डिजाइन भी तैयार करा ली गई है। ग्राम पंचायत ने सरकारी बाजार की भूमि पर ही स्थायी दुकानों को बनवाकर बाजार को विकसित किए जाने की दिशा में काम शुरू किया है। वहां पर मार्ग के किनारे-किनारे दुकानों को बनवाए जाने के साथ ही और भी काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
जिम्मेदार बोले-जमानत राशि व मासिक किराये पर मिलेंगी दुकानें
ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाए जाने की दिशा में स्वयं की आमदनी के स्रोत को विकसित कराया जा रहा है। प्रस्ताव में दुकानों को बनवाया जाना शामिल है। पंचायतीराज विभाग ने मंजूरी दे दी है। दुकानदारों ने दुकानों की बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत ने दुकान लेने वाले लोगों से जमानत राशि भी जमा कराए जाने की व्यवस्था दी है। वहीं दुकानों का मासिक किराया भी तय किया जाएगा।-विनय कुमार सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी