फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   6 were fed transfer manager

छह तबादले से आजिज थे बैंक मैनेजर

Fri, 26 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 26 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
6 were fed transfer manager

बैंक प्रबंधक एक साल में लगातार हुए छह तबादलों से

विज्ञापन
आजिज आ चुके थे। इसी से वह डिप्रेशन का शिकार हो गए और उन्होंने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके भाई को सौंप दिया गया। घटना से परिजनों के आंसू नहीं रुक रहे थे।

ज्ञात हो कि शहर कोतवाली क्षेत्र स्थिति यूनाईटेड बैंक आफ इंडिया की सिनेमा रोड़ शाखा पर कुलदीप शर्मा (55) पुत्र तोताराम निवासी पश्चिमपुरी कालोनी आगरा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के नघेटा रोड़ निवासी एसपी सिन्हा के मकान में किराए पर रहते थेे। गुरुवार की देर रात उनका शव कमरे में छत से कुंडे से प्लास्टिक की रस्सी से लटकता मिला था। उसके पास एक सुसाइड नोट मिला था।

जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह जब से हरदोई आए है, तब से वह काफी परेशान रहते थे। इसी के चलते उन्होंने जान दे दी। उनके पास में कारपोरेशन बैंक कर्मी गनेश भी किराए पर रहते थे। जब उन्होंने दरवाजा बंद देखा, तो उनको कुछ अनहोनी की आशंका हुई और घटना की सूचना अन्य लोगों को दी गई।

पुलिस ने शव को कुंडे से उतर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी। शुक्रवार को प्रबंधक के भाई प्रदीप शर्मा निवासी मोहल्ला चौबे शहर कोतवाली जनपद बांदा परिजनों के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बताया कि 14 दिसंबर को उनकी पुत्री की शादी थी। जिसमें वह उनके घर पर आए थे। तब काफी प्रसन्न थे। बताया कि वह लोग अपने पैतृक घर बांदा में रहते है।

कुलदीप अपने परिवार के साथ आगरा में रह रहे थे। उनकी पुत्री मिक्की की शादी हो चुकी है, जबकि उसका पुत्र लकी (18) बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। वह अपनी मां के साथ रहता था। बताया कि उसके भाई का एक साल में छह बार तबादला किया गया। वह कहीं भी दो से तीन माह से अधिक नहीं रुक पाए।

वह रायबरेली के बाजपुर शाखा से डेढ़ माह पूर्व हरदोई आए थे। इससे पूर्व वह भोजपुर में दो माह, कलकत्ता में ढाई माह, मुजफ्फरनगर व अन्य जगह दो से ढाई माह रहे। इससे वह परेशान थे। उसी के चलते उन्होंने आत्म हत्या कर ली। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को प्रदीप शर्मा को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed