हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 57 नए संक्रमित मिले हैं। अब पॉजिटिव केस 3979 हो गए हैं।
शनिवार को जारी सूची में सीडीओ कार्यालय के कंप्यूटर प्रोग्रामर (56) और चार कर्मी संक्रमित मिले हैं। शहर के आवास विकास में महिला (45), बालिका (12), किशोरी (17), सिविल लाइन में वृद्धा (78), महिला (30) संक्रमित मिलीं हैं। नुमाइश चौराहे पर युवक (25), मंगलीपुरवा में युवक (40) कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
शाहाबाद के बुद्धबाजार में युवक (20), (35) और अधेड़ (47) संक्रमित मिले हैं। शाहाबाद के शर्मा में वृद्धा (65), हरियावां में युवक (40), सांडी में युवक (20), बावन में दो युवक (24) और (40), शहर के धर्मशाला रोड पर युवक (28), चंदीपुरवा में वृद्ध (80), महिला (50), युवक (32) और महिला (30) संक्रमित मिली हैं। सिविल लाइन में युवक (40) संक्रमित मिला है।