{"_id":"62b9eb591e5e96791c017c6c","slug":"53-crore-will-be-developed-roads-will-be-built-led-light-hardoi-news-knp704616784","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 करोड़ से होगा विकास, बनेगी सड़क़े, एलईडी से प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 करोड़ से होगा विकास, बनेगी सड़क़े, एलईडी से प्रकाश
विज्ञापन
फोटो-11- नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बोलते अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा मधुर
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विकास कार्य न होने का आरोप लगाकर बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने वाले करीब 24 सभासदों की नाराजगी दूर करने के लिए नगर पालिका ने शहर के विकास के लिए खजाना खोल दिया है। 53 करोड़ रुपये से शहर को संवारने की तैयारी है। चुनावी वर्ष के मद्देनजर सभी को साधने और मनाने के प्रयास बोर्ड बैठक के प्रस्तावों में नजर आए।
अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा मधुर ने रूठे सभासदों को मनाते हुए उन्हें विकास का भरोसा दिलाया और विशेष बैठक बुलाकर लाभकारी बजट पास कराया। अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष के लगभग साढ़े आठ करोड़ रुपये पालिका के खजाने में हैं।
इस वित्तीय वर्ष में लगभग 47 करोड़ की आय संभावित है। पालिका का संभावित खजाना करीब 55 करोड़ 49 लाख है। बोर्ड बैठक में 53 करोड़ का खर्च प्रस्तावित किया गया है। इससे सड़क, नाला निर्माण के साथ ही रोड डिवाइडर बनाए जाएंगे। चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा और एलईडी लाइट लगाकर सड़कें और गलियां रोशन की जाएंगी।
विज्ञापन
बैठक में पालिका की आय बढ़ाने के लिए संसाधन बढ़ाने के साथ पार्कों का विकास एवं पालिका कर्मियों का समय से वेतन आदि का भुगतान करने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ने कहा कि हम जन सेवक हैं और सेवा ही हमारी प्राथमिकता है। सभी सभासदों एवं कर्मचारियों के साथ जनसहयोग से शहर को आदर्श शहर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
सभासद आदेश प्रताप सिंह, अमित त्रिवेदी, रामनरेश, विपिन सिंह, शिवसेवक गुप्ता, अरशद हुसैन, मुनि मिश्रा, मनोज त्रिवेदी, महेश नाहर, अमरेश बाजपेयी, रामनरेश, कुलदीप राजवंशी, यशवंत कुमारी, नाजिया, अभिषेक मिश्रा, ललित कुमार, सुधीर गुप्ता, हरिहर वत्स, संजय सिंह, स्वर्णिमा सिंह, वंदना तिवारी, विमल कुमार, सवीना बेगम, नवीन राठौर, प्रमोद सिंह, लेखाकार बालेश्वर मिश्रा, कमल मिश्रा रहे।