फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ट्रक ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, एक की मौत

ट्रक ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 15 May 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार परिवार को मारी टक्कर, एक की मौत
हरदोई। चचेरी साली की शादी में शामिल होकर मंगलवार देर शाम परिवार सहित बाइक से लौट रहे युवक को हरदोई-लखनऊ हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेनी निवासी सुनील (25) पुत्र बनवारी की ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुईपुरी में है। सोमवार को सुनील की चचेरी साली गीता पुत्री मुनीम की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए सुनील, पत्नी मोनी (24), पुत्र करन (5) और पुत्री राधिका (3) के साथ बाइक से महुईपुरी गया था। वैवाहिक कार्यक्रम होने के बाद मंगलवार शाम पांच बजे सुनील परिवार के साथ बाइक से वापस गांव औरेनी जा रहा था। हरदोई-लखनऊ हाईवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नयागांव के निकट ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। हेलमेट न लगाने से सुनील के सिर में गंभीर चोट आई थी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेेंस से चारों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। रात 12 बजे सुनील ने दम तोड़ दिया। सुनील किसान था और चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एमसी पांडेय ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed