{"_id":"5b576f414f1c1b1e308b6b0f","slug":"51532456769-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने बाइक सवार साले बहनोई को मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार साले बहनोई को मारी टक्कर, एक की मौत
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। साले के साथ बाइक से उसकी ससुराल जा रहे बहनोई को हरदोई बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सथरा के निकट वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बहनोई की मौत हो गई जबकि युवक घायल हो गया।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर लालजी निवासी विजय कुमार (20) पुत्र मूलचंद्र की ससुराल सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम उधरनापुर में है। सोमवार को वह ससुराल गया था। वहीं से साले नन्हक्के (30) पुत्र राम विलास के साथ बाइक से उसकी ससुराल सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा जा रहा था। सोमवार देर रात हरदोई बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत सथरा के निकट वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठा विजय कुमार सिर के बल सड़क पर जा गिरा, जबकि नन्हक्के बाइक के नीचे आ गया। पुलिस की पीआरवी ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। नन्हक्के का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। विजय गांव में खेती किसानी करता था। परिवार में पत्नी राधा, तीन माह की एक पुत्री है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
हादसे में बहनोई की मौत, युवक घायल
- हरदोई बिलग्राम मार्ग पर सोमवार रात हुई दुर्घटना